पेट्रोल पंप पर ट्रक में लगी भयंकर आग : ड्राइवर की समझदारी से बची बड़ी घटना ,देखिये लाइव वीडियो 

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली |  फरीदपुर थाना क्षेत्र में  बुद्धवार देररात  दिल्ली लखनऊ हाइवे स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप पर डीजल भरवाने आये एक ट्रक में भयंकर आग लग गई | जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया | बताया जाता है कि यह हादसा तब हुआ जब सरसों के तेल से भरा ट्रक पेट्रोल पंप पर डीजल भरवाने पहुंचा था जैसे ही सेल्समैन ने ट्रक में डीजल भरा उसके बाद ट्रक  जाने के लिए कुछ आगे ही बड़ा था तभी अचानक आग लग गई |
आग लगता देख ड्राइवर ने समझदारी दिखाते हुए ट्रक को आगे बड़ा दिया जिससे एक बड़ा हादसा होते होते बच गया | घटना की सूचना पेट्रोल पंपकर्मियों द्वारा अग्निशमन कर्मियों को दी गई इसके बाद मौके पर पहुंची दो दमकल की गाड़ियों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा  सकी तब तक ट्रक जलकर खाक हो गया था | जानकारी के मुताबिक ट्रक पर परसाखेड़ा स्थित एक तेल कंपनी का खाद्य तेल लोड़ था | राजेंद्र नगर के पेट्रोल पंप संचालक पवन अग्रवाल का कहना है कि वह पेट्रोल पम्प से 6 बजे अपने घर वापस आये थे | रात करीब 11:30 बजे पेट्रोल पंप ने ट्रक में आग लगने की सूचना दी |
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज