
बरेली | जिला जेल के चार दीवारी के बीच सोमवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया |इस मौके पर बरेली की जिला जेल में बंद तमाम बंदियों ने जेल के आलाधिकारियों के साथ खुले आकाश के नीचे योग किया | योग के दौरान बंदियों में गज़ब का उत्साह देखा गया | जानकारी के मुताबिक जैसे ही जेल प्रशासन ने अपने तय कार्यक्रम के अनुसार बंदियों से एक साथ योग करने की सूचना दी बैसे ही सभी बंदी मैदान पर पहुंच गए और योग किया | आमतौर पर बंदी अपनी अपनी बैरक में योग की क्रिया करते है | लेकिन इस बार सामूहिक रूप से योग किया | जेल प्रशासन द्वारा बंदियों को योग के महत्व और अंतराष्ट्रीय योग दिवस की जानकारी दी गई साथ ही यह भी बताया कि कौनसा योग किस बीमारी में लाभदायक है और कौनसा योग एक्सपर्ट की देखरेख में करना चाहिए | जिला जेल में जेल वरिष्ठ अधीक्षक विजय विक्रम सिंह के साथ साथ अन्य जेल के अधिकारियों ने भी बंदियों के साथ जेल में योग किया । जिला जेल के वरिष्ठ अधीक्षक विजय विक्रम सिंह ने बताया कि आज सैकड़ों की संख्या में बंदियों ने जेल की चार दीवारी के अंदर ही योग कर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया।उन्होंने बंदियों को बताया कि योग करने से तनाव दूर होता है, साथ ही शरीर भी स्वस्थ रहता है|
देखिये यह वीडियो




