चाय बनाते सिलेंडर में आग लगने से युवक झुलसा, जिला अस्पताल रैफर

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

अंजार अहमद ,

उझानी । कोतवाली क्षेत्र के कस्वा कछला गंगा घाट पर आश्रम में सिलेंडर पर चाय बनाते समय सिलेंडर में आग लग गई जिससे आग से युवक झुलस गया । परिजन आनन फानन में झुलसे युवक को अस्पताल लेकर आये जहां चिकित्सको ने हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर कर दिया ।

गुरुवार को कोतवाली क्षेत्र के कस्वा कछला में गंगा घाट पर बाबा पान गिरि का आश्रम है ।आश्रम में बाबा पान गिरि से मिलने उनका पोता थाना बिल्सी के ग्राम सुंदर नगर निवासी वृहमानन्द (20) पुत्र केदार आया था । आज आश्रम में बाबा पान गिरि से मिलने एक साधु बाबा आये थे तो बाबा पान गिरि ने आश्रम में रखे 5 लीटर के गैस सिलेंडर पर अपने पोते से चाय बनाने को कहा तो उनका पोता सिलेंडर पर चाय बनाने लगा । चाय बनाते समय अचानक सिलेंडर में आग लग गई । आग लगी देख बाबा पान गिरि ने अपने पोते वृहमानन्द से सिलेंडर पर गीला कपड़ा डालकर आग बुझाने को कहा तो उनका पोता सिलेंडर पर गीला कपड़ा डालने गया तभी अचानक आग की ऊँची लपटें उठने लगी और आग की लपटों से वृहमानन्द झुलस गया । युवक को झुलसे देख बाबा पान गिरि ने एम्बुलेंस को सूचना दी । सूचना मिलने पर पहुंची एम्बुलेंस ने आग से झुलसे युवक को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां चिकित्सको ने युवक की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर कर दिया ।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment