ईद मिलादुन्नबी लाइव : शहर भर में जश्न- ए -ईद की धूम , हर तरफ खुशियों से गलियां गुलजार

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

eid2

 

मोहम्मद आदिल 

यूपी के बरेली शहर में ईद मिलादुन्नबी का त्यौहार बड़े हर्षोउल्लास के साथ मनाया जा रहा है । हर तरफ मौजूद भीड़ आमद ए मुस्तफा का अहसास करा रही है | बच्चों और बड़ों के हाथ में तिरंगा के साथ धार्मिक झंडे भी दिखाई दे रहे है | शहर का ऐसा कोई हिस्सा नहीं जहां खुशियां गुलजार ना हो | वही पुलिस प्रशासन भी व्यवस्थाओं को दुरस्त रखने के लिए चुस्त दिखाई दे रहा है  साथ ही इस बार  ईद मिलादुन्नबी पर कोविड का असर भी दिखाई दे रहा है | अंजुमन खुदा ए रसूल की  जानिब से  जुलूस निकाला गया जिसकी सरपरस्ती दरगाह प्रमुख सुबहान रजा खा उर्स सुब्हानी मियां ने की है। 

eid3

जिले भर से मिली जानकारी के अनुसार पैगंबर-ए-इस्लाम की यौम-ए-पैदाइश का पर्व ईद मिलादुन्नबी मंगलवार  को बड़े अकीदत के साथ मनाया जा रहा है। सोमवार से ही जगह-जगह महफिल-ए-मिलाद की तैयारियां चलती रहीं है। घरों, मस्जिदों में मिलाद की महफिल, कुरआन ख्वानी, फातिहा ख्वानी, नात ख्वानी शुरू हो चुकी है। मस्जिदों और दरगाहों को फूलों, झालरों, गुब्बारों आदि से सजाया गया है। मिलादुन्नबी यानी इस्लाम के संस्थापक पैगंबर मोहम्मद साहब का जन्मदिन रबीउल अव्वल महीने की 12 तारीख को मनाया जाता है। मक्का शहर में 571 ईसवी को पैगम्बर साहब हजरत मुहम्मद सल्ल. का जन्म हुआ था। इसी की याद में ईद मिलादुन्नबी का पर्व मनाया जाता है। इसी क्रम में बरेली में भी ईद मिलादुन्नबी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। 

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज