
कमलेश शर्मा
शाहजहांपुर | कोरोना काल में ऑक्सीजन की उपलब्धता बढ़ाने के मकसद से कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने 50 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर विभिन्न संस्थाओं को सौंपे हैं। यह ऑक्सीजन कंसंट्रेटर को मेडिकल कॉलेज ,पीएचसी ,सीएचसी के अलावा रेड क्रॉस में कंसंट्रेटरो को निशुल्क उपलब्ध कराये गए है । यह ऑक्सीजन कंसंट्रेटर लखनऊ की आईटीसी प्रतिनिधियों ने मंत्री सुरेश कुमार खन्ना को सौंपे है।शाहजहांपुर के हनुमत धाम में हुये एक कार्यक्रम मे लखनऊ से आए आईटीसी प्रतिनिधियों ने मंत्री सुरेश कुमार खन्ना को 50 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर निशुल्क उपलब्ध कराए हैं। इस मौके पर मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि आईटीसी कंपनी की तरह लोगों को कोरोना काल के लिए मदद के लिए आगे आने की सीख मिलेगी। इस दौरान कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि अप्रैल माह के बाद कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता गया मुख्यमंत्री योगी आदित्य की लगातार मॉनिटरिंग करने के साथ ईश्वर की कृपा से अब कोरोना के मरीज कम हो रहे हैं।




