अखिलेश -राहुल  को साध्वी प्राची ने लिया  निशाने पर कहा   , अखिलेश में संस्कार नाम की कोई चीज नहीं , राहुल 84 के दंगो का जबाव दे ,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:


बरेली | अखिलेश यादव और डिप्टी सीएम के बीच  बीते दिन विधानसभा  में  हुई कहासुनी भले ही सीएम योगी के हस्तक्षेप के बाद अंत हो गया हो लेकिन अब सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है | इसी मामले में बरेली पहुंची विहिप नेता ने पूर्व सीएम अखिलेश यादव को आड़े हाथों लिया है | साध्वी प्राची ने कहा कि हमारे सीएम हो या डिप्टी सीएम  यूपी की जनता जानती है कि वह कितने सभ्य , सुशील ,संस्कारी के साथ विनम्र है   | अखिलेश यादव ने जो परिचय दिया वह उसके संस्कार हीनता का परिचय है | पूरे प्रदेश में इस वजह से थू थू हो रही है | उनमें संस्कार नाम की कोई चीज नहीं है | इससे ज्यादा उन्हें कुछ नहीं कहना है |
 
वही कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के उस बयान पर साध्वी ने अपनी प्रतिक्रिया दी जिसमें राहुल ने  कहा था कि  देश में केरोसिन छिड़कने का काम कर रही BJP, एक चिंगारी से भड़क सकती है आग , इसके जबाव में साध्वी प्राची ने कहा कि कांग्रेस ने 70 साल तक देश में क्या काम किया , 84 के दंगे कराये कांग्रेस ने , सरेआम कत्लेआम कराया।  सिक्खों को पेट्रोल पेट्रोल डालकर जलाया ,उसमें राहुल गाँधी जबाव दे |
ज्ञानवापी  मस्जिद के मामले पर साध्वी ने कहा कि ज्ञानवापी एक मंदिर था मंदिर ही रहेगा | जो लोग बेगम और बीबी -बकरी  में अंतर नहीं कर पाए वह शिवलिंग और फुब्बारे में अंतर देश को समझा रहे है |  चार सौ साल पहले बिजली नहीं थी क्या फुब्बारा फूंक मारकर चलाया | इसलिए इन तत्वों में कोई सच्चाई नहीं है |हमारे देश में मुगलों ने एक सोची समझी साजिश के तहत हमारे मंदिरों को तोड़ा ,वह हमें वापस चाहिए | भगवान कृष्ण हमारे है तो उनकी जन्मभूमि पर हमारा अधिकार होना चाहिए | 
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज