
दैनिक राशिफल ,
मंगलवार-15 जून
मंगलवार-15- जून -सन2021 ईसवी. पंचमी तिथि, शुक्लपक्ष, जेष्ठ माह, विक्रम संवत 2078, शालिवाहन शक: संवत1943,
अश्लेषा नक्षत्र, 19.04तक, तत्पश्चात मूल नक्षत्र चंद्रमा सिंह राशि में आएगा शाम19.04 बजे.
सूर्य ने किया राशि परिवर्तन आया मिथुन राशि में.
**- अपनी जन्म की चंद्र राशि के अनुसार ही राशिफल देखें, आप का प्रसिद्ध नाम राशि नाम से अलग हो सकता है. अपनी जन्म राशि की महादशा और अंतर्दशा पर भी विचार करें. पंडित राकेश पांडेय ( ज्योतिषाचार्य फलित) बरेली उत्तर प्रदेश भारतवर्ष91+9837235505.
मेष राशि- (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)- अधिकांश समय घरेलू कार्यों को करने में व्यतीत होगा कुछ समय सार्वजनिक खेत के कार्यों में भी लगेगा. सूर्य अस्त के बाद का समय मित्रों / संतान का सहयोग मिलेगा. सूर्य का राशि परिवर्तन से परिश्रम की अधिकता रहेगी. यदि आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तो परिश्रम के लिए अच्छा समय है.
वृषभ राशि- (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)- छोटे भाई बहन का सहयोग मिलेगा परिश्रम की अधिकता रहेगी सूर्यास्त के बाद का समय घरेलू कार्यों को करने में व्यतीत होगा प्रयास करने पर धन की प्राप्ति हो सकती है. सूर्य के राशि परिवर्तन से घरेलू विघ्न बाधाओं में कमी आएगी और सार्वजनिक क्षेत्र से धन की प्राप्ति संभव है.
मिथुन राशि- (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह) धन प्राप्ति की दिशा में यदि प्रयास किया जाता है सफलता मिल सकती है. वाणी का प्रभाव बना रहेगा संध्या के समय परिश्रम की अधिकता होगी. सूर्य के राशि परिवर्तन से बुद्धि में तीव्रता और स्वास्थ्य उत्तम रहेगा आलस्य दूर होगा.
कर्क राशि- ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)- आज का दिन मिलाजुला रहेगा शरीर में हल्का दर्द बना रह सकता है सूर्यास्त के बाद धन प्राप्ति की दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे. सूर्य ग्रह के राशि परिवर्तन से जमा धन पूंजी में कमी आएगी कुछ धन शौक और मौज में खर्च हो सकता है.
सिंह राशि- मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे- पूरा दिन लगभग किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है खर्च की अधिकता रहेगी जेब खाली होने से मन परेशान रहेगा. सूर्यास्त के बाद स्वास्थ्य में सुधार. सूर्य के राशि परिवर्तन करने से बुद्धि विवेक द्वारा लाभ संभव है और स्वास्थ्य में भी सुधार होगा.
कन्या राशि-( टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)- आज का दिन लाभ की दृष्टि से अच्छा है परंतु सूर्यास्त के बाद प्राप्त धन खर्च भी हो जाएगा इसलिए आज का दिन मिला जुला कहा जा सकता है. सूर्य के राशि परिवर्तन से बाहरी क्षेत्रों से व्यापार में वृद्धि हो सकती है. नौकरी पेशा व्यक्तियों के काम करने के स्थान में परिवर्तन संभव है.
तुला राशि-(र, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)- व्यापारिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा संध्याकाल लाभ भी हो सकता है मित्रों का सहयोग मिलेगा. सूर्य का राशि परिवर्तन से अब लाभ में सुधार आएगा.
वृश्चिक राशि- (तो, न, नी, नु, ने, नो, य, यि, यु) – भाग्य की प्रबलता से कई कार्य बनेंगे. धर्म-कर्म में रुचि रहेगी सूर्यास्त के बाद व्यापारी की योजना को बना सकते हैं. सूर्य के राशि परिवर्तन से सरकारी कामकाज में देरी पिता के स्वास्थ्य में हानि.
धनु राशि- (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे )- स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता मन किसी बात को लेकर चिंतित रहेगा संध्या काल सूर्यास्त के बाद समय अच्छा होगा. सूर्य के राशि परिवर्तन से भाग्य में कुछ परिवर्तन आएगा कर्ज से कुछ मुक्ति के रास्ते बनेंगे.
मकर राशि- (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)- दिन लगभग सामान्य रहेगा शरीर में दर्द बना रहेगा सूर्यास्त के बाद किसी बात को लेकर मन में तनाव हो सकता है जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है. सूर्य ग्रह के राशि परिवर्तन से स्वास्थ्य में कमी रहेगी ब्लड प्रेशर लो हो सकता है. परंतु संतान के कष्ट कम होंगे.
कुंभ राशि- (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)- स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन बहुत अच्छा नहीं है सर्दी के रोग हो सकते हैं खर्च की अधिकता रहेगी सूर्यास्त के बाद स्वास्थ्य में सुधार होगा. सूर्य ग्रह के राशि परिवर्तन से जीवनसाथी के व्यवहार में सुधार.
मीन राशि- (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, च )- अधिकांश समय संतान के चिंतन में बीतेगा, विद्यार्थी वर्ग के लिए शिक्षा और ज्ञान अर्जन के लिए समय शुभ है. सूर्यास्त के बाद स्वास्थ्य में कमी आएगी. सूर्य के राशि परिवर्तन से घरेलू माहौल में कुछ बाधा उत्पन्न हो सकते हैं माता का स्वास्थ्य खराब हो.
विशेष- यदि राशिफल में आपका दिन अच्छा लिखा है, फिर भी आपको किसी क्लेश का सामना करना पड़ रहा है. तब आपको अपनी जन्मपत्री में महादशा अंतर्दशा और प्रत्यंतर दशा पर विचार- विमर्श किसी योग्य ज्योतिषी से करना चाहिए. महादशा अंतर्दशा खराब होने पर फल अच्छे नहीं होते.
पंडित राकेश पांडेय
( ज्योतिषाचार्य फलित)
91+9837235505. हरि ॐ




