
उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ दो फौजियों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है | पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है | वही युवती को जिला अस्पताल के लिए मेडिकल के लिए भेज दिया है | जानकारी के अनुसार युवती के साथ इस घटना को उस समय अंजाम दिया गया | जब नाबालिग युवती अपने पड़ोस के घर से अपने घर वापस आ रही थी | आरोपी मुकेश सेना में कार्यरत है जबकि दूसरा आरोपी सौरभ भी सेना में कार्यरत है | पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी मुकेश पुत्र मोहन (22 ) निवासी कोतवाली सादाबाद को गिरफ्तार किया है। दूसरे आरोपी को भी पुलिस तलाश रही है | क्षेत्राधिकारी ब्रह्मदेव ने बताया है कि पुलिस को पीड़िता के पिता से सूचना मिली थी कि 28 अप्रैल की रात को उसकी लड़की अपने घर से बाहर गई थी तभी गांव के ही 2 युवकों ने लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है| पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अभियोग पंजीकृत करते हुए एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है | दोनों आरोपी सेना में कार्यरत है | दोनों आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्जकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है |




