सलमान खान को मिली धमकी मामले में पुलिस की कार्रवाई तेज, गृह मंत्री से मिले पुलिस आयुक्त,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

महाराष्ट्र: अभिनेता सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को बीते दिनों एक धमकी भरा पत्र मिला था. बांद्रा पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज़ कर आगे की कार्रवाई कर रही है. इस बीच जानकारी सामने आ रही है कि सलमान खान धमकी पत्र मामले में मुंबई पुलिस के संयुक्त आयुक्त विश्वास नांगरे पाटिल ने महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वालसे पाटिल से मुलाकात की. पुलिस के अनुसार, धमकी भरा पत्र भेजने से पहले रेकी की गई थी और इसमें बिश्नोई गिरोह शामिल हो सकता है.

अभिनेता सलमान खान को मिले धमकी भरे पत्र को लेकर मुंबई के पुलिस कमिश्नर संजय पांडे ने कहा कि इस पूरे मामले को मुंबई पुलिस गंभीरता से ले रही है. हम उन्हें मिले पत्र और पूरे मामले की जांच कर रहे हैं, अभी तक किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है. जरूरत पड़ी तो हम उनकी सुरक्षा बढ़ाएंगे.

अभिनेता सलमान खान और उनके पिता सलीम खान का बयान पुलिस ने दर्ज कर लिया है. मुंबई पुलिस को 200 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज मिले हैं. क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस की कुल 10 टीमें मामले की जांच कर रही है.

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज