सगे साडू  पर पिटाई से दिव्यांग की मौत होने  का लगा आरोप , मृतक के परिवार में मचा कोहराम 

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली | नशे में धुत सगे साढू की पिटाई से गंभीर रूप से घायल हुए विकलांग इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत  हो गई  | पीड़ित जब मामले की शिकायत करने पुलिस के पास पहुंचे तो पुलिस ने टरका दिया | जानकारी के मुताबिक   भमोरा थाना क्षेत्र के ग्राम चकरपुर का राम प्रसाद (35 ) पुत्र गोकुल प्रसाद जन्म से ही पैरों से विकलांग था |6 अगस्त को म्रतक का  सगा  साढू पहलवान जबरिया उसे अपने साथ स्कूटी पर बैठाल कर कहीं ले जाना चाह रहा था , इसी दौरान रामप्रसाद के   स्कूटी पर बैठते समय  स्कूटी गिर गई जिस पर गुस्से में साढू ने मृतक को  वैसाखी से ही जम कर पीटा ,गंभीर अंदरूनी चोटों से हालत खराब होने पर परिजनों ने अस्पलाल में उपचार हेतु भर्ती कराया दिया जहां आज उसकी मौत हो गई | परिजनों के अनुसार निजी अस्पताल में पेट मे लगी गम्भीर चोटों के कारण ऑपरेशन होने के उपरांत भी आराम न मिलने पर दो दिन पूर्व जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां आज उसकी  मौत हो गई |  परिजनों का आरोप यह  है कि उक्त मामले में थाना भमोरा में थाना प्रभारी व एक दरोगा से मामले की शिकायत की लेकिन उनकी किसी ने सुनवाई नहीं की | 

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment