
बरेली | थाना शेरगढ़ के मोहम्मदपुर में हुई किसान की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन हत्यारोपी को गिरफ्तार किया है | पुलिस ने आरोपियों के पास आलाकत्ल भी बरामद भी किया है | पुलिस के अनुसार 19 मई को किसान सुरेन्द्रपाल गंगवार की जमीनी रंजिश में हत्या उस समय कर दी गई जब सुरेंदरपाल गांव में ही शादी समारोह में से खाना खा कर वापस लौट रहा था | हत्या के सम्बन्ध में मृतक के भतीजे द्वारा शीशगढ़ थाने में तहरीर दी गई थी | पुलिस ने एक मुखबिर की सूचना पर हत्यारोपी संजीव पुत्र जगदीश , मुनेंद्र पुत्र वेदप्रकाश ,धर्मेंद्र पुत्र वेदप्रकाश को आलाकत्ल के साथ बरामद किया है | थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है | पुलिस ने हत्यारोपियों के पास हत्या में इस्तेमाल किये गए एक लोहे का बेलचा ,एक लोहे की रॉड ,एक डंडा बांस का बरामद किया है |

पढ़िए यह सम्बंधित खबर
जमीनी रंजिश में किसान की हथौड़े से पीट पीटकर हत्या , अधिवक्ता पर भी लगा हत्या का आरोप




