शाहजहांपुर : जालपा देवी के मंदिर पर श्रद्धालुओं का लगा तांता , प्रशासन ने किए सुरक्षा के इंतजाम

SHARE:

शाहजहांपुर :  सेहरामऊ दक्षिणी के जालपा देवी मंदिर में आस्था का सैलाब देखने को मिला रहा है जहां सुबह शतचंडी यज्ञ के के साथ दोपहर राम कथा और शाम की राम कथा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जमा हो रही है। वृंदावन से आए कथावाचक अपनी अमृतवाणी से राम कथा सुना कर श्रद्धालुओं मे भक्ति में की धारा बहा रहे हैं। आयोजक ध्रुव सिंह, अभिराम त्रिवेदी और उनकी टीम लगातार 14 वर्षों से यह कार्यक्रम लगातार करती आ रही हैं।

आस्था के इस कार्यक्रम के जरिए वह गरीब कन्याओं का विवाह भी करते हैं। शतचंडी यज्ञ और रामकथा के सुनने वालों कि हर साल मनोकामनाएं पूरी होती है। जिसके चलते आसपास जिलों के श्रद्धालु भी यहां उभड़ने लगे हैं। दिव्य वातावरण में हो रहे भक्ति की धारा में हर साल श्रद्धालु खींचे चले आते हैं। जिसके चलते यहां सुबह शाम भारी भीड़ उमड़ती है। ऐसे में आस्था का केंद्र बना जालपा मंदिर ऐतिहासिक बनता जा रहा है।

बता दे माँ जलिपा देवी मंदिर बहुत पौराणिक और सैकड़ो वर्ष पुराना है। यहाँ के संसथापक धुर्व सिंह ने बताया की लगभग 14 सालों से लगातार श्री राम कथा का आयोजन यज्ञ करा रहे हैं जिससे जिसमें हर वर्ष हजारों की तादात में क्षेत्र से श्रद्धालु इकट्ठा होते हैं और श्री राम कथा का रसपान करते हैं।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

error: Content is protected !!