विजिलेंस टीम का छापा पकड़ी बिजली चोरी

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

फतेहगंज पश्चिमी।। कस्बा और ग्रामीण अंचल में विजली विभाग और विजिलेंस की संयुक्त टीम ने छापामारी कार्यवाही करके भिटौरा रेलवे स्टेशन,अंसारी मोहल्ला और गाँब उनासी में विजली चोरी पकड़कर कार्यवाही की है।
विजिलेंस के सहायक अभियंता एजाज अहमद, विजिलेंस प्रभारी मोहम्मद अली और एसडीओ अखिलेश कुमार,जेई सुशील कुमार ने अपनी टीम के साथ क़स्बा के मोहल्ला अंसारी निवासी हरवेन्दर के घर मे कनेक्शन को बाइपास करके दो ऐसी करीब पांच किलो वाट की विधुत चोरी पकड़ी। इसके अलावा भिटौरा रेलवे स्टेशन के पास वसीम की दुकान और गाँब उनासी निवासी आदित्य प्रताप सिंह के घर मे बगैर विधुत कनेक्शन के लाइट जलती पकड़ी है।

 

एसडीओ अखिलेश कुमार ने बताया कि विधुत चोरी करते पकड़ गए सभी लोगो के खिलाफ कार्यवाही करके रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
और बताया कि दस हजार से अधिक बिल वाले कनेक्शन को चैक करने का अभियान चलाया जाएगा। जिसमें बिल जमा न करने पर उनके कनेक्शन काट दिए जाएंगे।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज