जीशान अली
Advertisement
बुलंदशहर : निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय निषाद गुरूवार को बुलंदशहर पहुंचे जहां उनका डिबाई में ज़ोरदार स्वागत किया गया। पत्रकारों से वार्ता करते हुए संजय ने कहा कि पुलिस और प्रशासन में भर्ती से पहले लोगों का साइको टेस्ट होना चाहिए जिससे पता चले कि वो मानसिक तौर पर कितने स्वस्थ हैं। औए ये भी पता चल सके कि उनमें सेवाभाव की धरणा है या फिर घमण्ड और भ्र्ष्टाचार की,
लखीमपुर खीरी कांड पर सवाल पूछे जाने पर संजय ने कहा कि दोषी पाए जाने आरोपियों पर सख़्त से सख़्त कार्रवाई करनी चाहिए चाहे फिर वो कोई भी हो, संजय ने कहा कि मंत्री के बेटे की भूमिका की भी सरकार जांच कर रही है। वहीं इस दौरान सपा पर निशाना साधते हुए डॉ संजय ने कहा कि अखिलेश के परिवार में जितनी कलह रहती है उन्हें तो राजनीति छोड़ देनी चाहिए।
2022 विधानसभा चुनाव पर प्रतिक्रिया देते हुए संजय बोले कि निषाद पार्टी भाजपा गठबंधन के साथ 2022 में नए कीर्तिमान स्थापित करेगी।डॉ संजय निषाद ने बताया कि अब निषादों का एक वकील विधान परिषद में बैठ गया है किसी के साथ भी गलत नही होने दिया जाएगा।सपा बसपा पर निशाना साधते हुए निषाद बोले कि दोनों पार्टी यूपी में अपनी जमीन तलाश रही हैं। जो निषादों को धोखा देगा वो खत्म हो जाएगा।

Author: cradmin
Post Views: 10