रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस जांच में जुटी

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

बरेली जिले के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में स्थित नवदिया देहा-जपती सीमा के पास गुरुवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव रेलवे ट्रैक पर मिलने से हड़कंप मच गया। शव  पर खंभा संख्या 1295 के पास पड़ा मिला है। मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष बताई जा रही है।

मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस और बिथरी चैनपुर थाना पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव की हालत देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि यह हादसा रात या सुबह तड़के हुआ होगा।

प्रारंभिक जांच में संभावना जताई जा रही है कि व्यक्ति ट्रेन से गिरा हो सकता है, हालांकि दुर्घटना या आत्महत्या के अलावा अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। पुलिस अब आसपास के गांवों और थानों में जानकारी भेजकर शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। क्षेत्रीय ग्रामीणों से भी पूछताछ की जा रही है।

फिलहाल पुलिस सभी संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुटी है।

 

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज