रिश्तों की वफादारी :सूबेदार रैंक के डॉग स्क्वायड की बीमारी के चलते हुई मौत , पुलिस अधिकारियों ने  दी सलामी ,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

कमलेश शर्मा 

यूपी के शाहजहांपुर जिले की पुलिस क्राइम ब्रांच में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले डॉग स्क्वायड का निधन हो गया। डॉग स्क्वायड के निधन होने पर आज पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक के साथ कई अधिकारियों ने डॉग स्क्वायड को शोक परेड की सलामी दी। बताया जा रहा है कि डॉग स्क्वायड पिछले 1 माह से बीमार चल रहा था। उसका लगातार इलाज कराया जा रहा था लेकिन कल इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि डॉग स्क्वायड जैक बहुत ही ट्रेंड था और पिछले कई सालों से शाहजहांपुर की क्राइम की घटनाओं के खुलासे में उसका अहम योगदान था। उसके निधन से पुलिस विभाग में क्षति हुई है।  फिलहाल पुलिस नए चैनल डॉग स्क्वायड को लाने का प्रयास की कर रही है।

 एसपी एस आनंद ने बताया कि हमारे यहां जैक  नाम का डॉग स्क्वायड था , इसे अचानक बीमारी हो गई ,पिछले दो महीने से इलाज चल रहा था | कल इसकी मौत हो गई | जैक सूबेदार रेंक का था आज  जेक के लिए  शोक सभा हुई | जैक  ने कई बड़ी घटनाओं के खुलासे में पुलिस की मदद की थी | जेक के लिए हम सभी को बहुत दुख है |
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज