
वीडियो में देखने के लिए लिंक पर क्लिक कीजिए
बरेली के फतेहगंज पश्चिमी में लंबे समय चल रहा बाघिन पकड़ने का अभियान सफल हो गया है। आज शुक्रवार को करीब 12 बजे वनविभाग की टीम ने बाघिन को ट्रंकुलाइजर किया। इस अभियान में उत्तराखंड के साथ यूपी की कई टीम लगी थी। मामले की जानकारी होते ही जिले के कई आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए।
दुधवा में छोड़ी जाएगी बाघिन
मुख्यवन अधिकारी ललित वर्मा ने बताया कि बाघिन को पकड़ने के लिए कई अभियान चलाए गए थे। वर्तमान में बाघिन को पकड़ने के लिए 80 लोगो की टीम काम कर रही थी। आज बाघिन को पकड़ लिया है। आलाधिकारियों के निर्देश पर बाघिन को दुधवा नेशनल पार्क में छोड़ा जाएगा।
फैक्ट्री गार्डो का दावा फैक्ट्री में अभी भी है तेंदुआ
फैक्ट्री की सुरक्षा में लगे में गार्डो का दावा है कि फैक्ट्री परिसर में अब तक एक बाघ, एक बाघिन , एक तेंदुआ को देखा जा चुका है। इसमें एक तेंदुआ हादसे का शिकार हो चुका है जबकि वनविभाग की टीम ने एक बाघ और एक बाघिन को पकड़ा है। लेकिन उन्हें आशंका है कि फैक्ट्री में एक तेंदुआ अभी भी मौजूद है।

संबंधित खबर देखने के लिए लिंक पर क्लिक कीजिए
रबर फैक्ट्री में बाघिन: खूंखार बाघिन को पकड़ने के लिए चल रहा ऑपरेशन बाघिन , जानिए वनविभाग के प्रयास




