
दैनिक राशिफल ,शनिवार-19- जून -सन2021
शनिवार-19- जून -सन2021 ईसवी. नौमी तिथि, शुक्ल- पक्ष, जेष्ठ माह, विक्रम संवत 2078, शालिवाहन शक: संवत1943,
हस्त नक्षत्र, चंद्रमा कन्या राशि में.
**- अपनी जन्म की चंद्र राशि के अनुसार ही राशिफल देखें, आप का प्रसिद्ध नाम राशि नाम से अलग हो सकता है. अपनी जन्म राशि की महादशा और अंतर्दशा पर भी विचार करें. पंडित राकेश पांडेय ( ज्योतिषाचार्य फलित) बरेली उत्तर प्रदेश भारतवर्ष
व्हाट्सएप 91+9837235505.
* दान- अपने जन्म नक्षत्र पर प्रत्येक 27 दिन बाद करना चाहिए.
मेष राशि- (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)- स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता, नसों नाड़ियों में परेशानियां हो सकती हैं, खर्चे की अधिकता रहेगी और धन का अभाव. घर में कुछ अव्यवस्था उत्पन्न हो सकती है.
विशेष- आपकी राशि का स्वामी मंगल ग्रह है, मंगलवार को मंगल ग्रह का मंत्र जाप करना आपके लिए लाभकारी रहेगा, मंत्र किसी ब्राह्मण को फल फूल मिष्ठान इत्यादि भेंट करके प्राप्त कर लें..चीटियों के लिए भोजन कराना भी शुभ रहेगा, बेसन का एक लड्डू ले ले उसे पेड़ के आसपास डाल दें जहां चीटियां हो, ऐसा करने से स्वास्थ्य में सुधार होगा कर्ज भी घटेगा.
वृषभ राशि- (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)- अधिकांश समय मित्रों संग व्यतीत होगा, प्रयास करने पर कुछ सहयोग भी मिल सकता है, छोटे भाई और नौकरों से सहायता मिले.
विशेष- आपकी राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है, किसी पूजा पाठी ब्राह्मण को फलदान करने के उपरांत पैर छूकर आशीर्वाद लेना अच्छा रहेगा. आपकी राशि में राहु ग्रह चल रहा है, यह विभिन्न प्रकार के मानसिक तनाव और घर में कलेश दे सकता है, आपको पराई स्त्री से दूर रहना है. अन्यथा क्लेश होगा. प्रत्येक पूर्णमासी को गंगा स्नान करना और गंगा किनारे साधु को भोजन कराना लाभकारी रहेगा.
मिथुन राशि- (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह) – आज आपको कुछ घरेलू समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है घर से संबंधित खर्च की अधिकता रहेगी. जमा धनपूंजी अपनी प्रसिद्धि और घरेलू वस्तुओं को जुटाने में खर्च हो सकती है.
विशेष -आपकी राशि का स्वामी बुध ग्रह है .भगवान गणेश की पूजा पाठ करना आपके लिए अच्छा रहेगा. छोटी कन्याओं को भी समय-समय पर कुछ दान करते रहें और पैर छूकर आशीर्वाद लेते रहें. आपकी राशि से शनि आठवें भाव में है, इसको शनि की ढैया कहते हैं इसलिए कुछ समय पीपल के पेड़ की छाया में गुजारने से आपको स्वास्थ्य लाभ होगा और तनाव भी घटेगा. शनि मंत्र का जाप करना भी लाभकारी रहेगा.
कर्क राशि- ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)- परिश्रम की अधिकता से कुछ लाभ अर्जित हो सकता है, छोटे भाई बहन और नौकरों का सहयोग मिलेगा,
विशेष- आपकी राशि का स्वामी चंद्रमा ग्रह है, अतः कृष्ण पक्ष में मन बहुत अच्छा नहीं रहेगा और शुक्ल पक्ष में धीरे-धीरे मन अच्छा होता रहेगा, पूर्णमासी का व्रत करना आपके लिए अच्छा रहेगा, किसी पूजा पाठी ब्राह्मण के लिए, शुक्ल पक्ष में चावल दान करना, दूध दान करना, चांदी दान करना अच्छा रहेगा.
सिंह राशि- मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे- कुटुंब के सहयोग और धन लाभ के लिए आज का दिन अच्छा कहा जा सकता है. वाणी पर नियंत्रण रखना आवश्यक है अन्यथा बने बनाए सरकारी कार्यों में बाधा उत्पन्न हो सकती है.
विशेष- आपकी राशि का स्वामी सूर्य ग्रह है अतः प्रत्येक रविवार को सूर्य का मंत्र जाप करना और दशांश हवन करना आपके लिए लाभकारी रहेगा. सूर्य को जल रोजाना अर्पित करें.
कन्या राशि-( टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)- आज का दिन लगभग सामान्य शुभ रहेगा भाग्य की प्रबलता से कुछ काम बनेंगे और कुछ में बाधा उत्पन्न हो सकती है, अर्थात दिन मिलाजुला रहेगा.
विशेष- आपकी राशि का स्वामी बुध ग्रह है, भगवान गणेश की पूजा पाठ करना उनका मंत्र जाप करना आपके लिए अच्छा रहेगा इससे विवेक और बुद्धि में वृद्धि होगी. प्रत्येक बुधवार को छोटी कन्याओं को कुछ दान देना चाहिए. पढ़ाई लिखाई से संबंधित सामग्री भी दान देना अच्छा रहेगा.
तुला राशि-(र, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)- खर्च की अधिकता रहेगी मन परेशान रह सकता है जेब लगभग खाली से ही रहेगी.
विशेष- आपकी राशि का स्वामी शुक्र ग्रह है, दुर्गा देवी की पूजा पाठ करना आपके लिए अच्छा रहेगा. आपकी राशि से चौथे भाव में शनि चल रहा है उसको शनि की ढैया कहते हैं इस कारण आपको शराब से बचना चाहिए. अन्यथा घर में कलेश होगा. शनि मंत्र का जाप भी करना चाहिए. गंगा किनारे महीने में एक बार काले तिल से हवन भी करना चाहिए.
वृश्चिक राशि- (तो, न, नी, नु, ने, नो, य, यि, यु) – यदि वर्तमान में आप व्यापार कर रहे हैं तो आज लाभ कि कुछ आशा कर सकते हैं . जीवनसाथी के सहयोग से कुछ लाभ संभव है.
विशेष- आपकी राशि का स्वामी मंगल ग्रह है, आपको चीटियों को भोजन कराना चाहिए बेसन का एक लड्डू लेकर उसे तोड़कर वहां डाल दें जहां चीटियां हो सकती हैं ,इससे तनाव घटेगा और स्वास्थ्य में भी सुधार होगा कर्ज भी कम होने लगेगा. वर्तमान वर्ष में आपकी राशि में केतु ग्रह चल रहा है यह विभिन्न प्रकार के तनाव और छुपी हुई बीमारी भी दे सकता है, इससे बचाव के लिए केतु ग्रह का मंत्र जाप , साधु को भोजन कराना लाभकारी रहेगा.
धनु राशि- (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे )- सरकारी कामकाज के लिए आज का दिन अच्छा है परंतु कार्य देर से बनेंगे. यदि आप कर्ज लेने के इच्छुक हैं तो आज उसके लिए दिन अच्छा है.
विशेष- आपकी राशि का स्वामी ग्रह गुरु है अतः आप को गुरु ग्रह की विशेष रूप से पूजा करना चाहिए. वृद्ध ब्राह्मण के पैर छूकर आशीर्वाद भी लेना चाहिए, यदि प्रत्येक पूर्णिमा को आप व्रत करते हैं और भगवान विष्णु के निमित्त कुछ दान करते हैं तो यह आपके लिए अच्छा रहेगा.
मकर राशि- (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)- आपके द्वारा पूर्व समय में किया गया पूजा पाठ और धर्म-कर्म आज संतान के हित के लिए अच्छा है. मित्र सहयोग करेंगे.
विशेष- आपकी राशि का स्वामी ग्रह शनि है अतः आपको पीपल के पेड़ के सानिध्य में कुछ समय रोजाना बिताना चाहिए. अथवा शनिवार को पीपल के पेड़ में जल चढ़ाने के उपरांत दीपक भी वहां प्रज्वलित करना चाहिए. ऐसा करने से शरीर में दर्द घटेगा और तनाव भी कम होगा. तिल से बनी हुई चीजें मंदिर में प्रसाद रूप वटवाने से भी लाभ होगा.
कुंभ राशि- (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)- स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता पेट में कोई तकलीफ हो सकती है, सुख सुविधाओं में कमी, गृह कलेश होने पर शांत रहें .
विशेष- आपकी राशि का स्वामी ग्रह शनि है शनि वारहवें भाव में चल रहा है, इसलिए सिर दर्द/ स्वास्थ्य में कमी हो सकती है, आप को पीपल के पेड़ की छाया में 5 से 10 मिनट रोजाना बैठना चाहिए, अथवा प्रत्येक शनिवार को पीपल के जड़ में जल चढ़ाने के उपरांत एक दीपक भी प्रज्वलित करना चाहिए. इससे स्वास्थ्य में सुधार होगा.
मीन राशि- (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, च )- आज का दिन लगभग सामान्य शुभ रहेगा जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा परिश्रम की अधिकता रहेगी. छोटे भाई बहन का सहयोग मिल सकता.
विशेष- आपकी राशि का स्वामी ग्रह गुरु है, अतः आपको बृहस्पतिवार को भगवान विष्णु की पूजा करना चाहिए. और वृद्ध ब्राह्मण के पैर छूकर आशीर्वाद भी प्राप्त करना चाहिए. वर्तमान में बृहस्पति आपकी खर्च भाव में है, इसलिए धन की तंगी हो सकती है.
विशेष- यदि राशिफल में आपका दिन अच्छा लिखा है, फिर भी आपको किसी क्लेश का सामना करना पड़ रहा है. तब आपको अपनी जन्मपत्री में महादशा अंतर्दशा और प्रत्यंतर दशा पर विचार- विमर्श किसी योग्य ज्योतिषी से करना चाहिए. महादशा अंतर्दशा खराब होने पर फल अच्छे नहीं होते.
2- व्यक्तिगत कुंडलियां पारिश्रमिक लेने के उपरांत ही देखी जाती हैं.
पंडित राकेश पांडेय
( ज्योतिषाचार्य फलित)
91+9837235505.
8218373975. हरि ॐ




