युवती की गला घोंटकर की गई थी हत्या , पुलिस मामले के खुलासे में जुटी ,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली |  बहेड़ी में शनिवार सुबह को  मिले  युवती की  पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है कि युवती की हत्या गला घोंटकर हत्या की गई है |  पीएम रिपोर्ट में युवती की कई पसलियां टूटने की बात भी सामने आई है , जिससे आशंका  जताई जा रही है कि युवती को किसी वाहन से कुचलने का भी प्रयास भी किया गया होगा |  युवती के शव का पोस्टमार्टम तीन डॉक्टरों की टीम से कराये जाने के साथ वीडियो ग्राफ़ी में कराई गई थी | बताया यह भी जा रहा है कि युवती ने अपने बहन के देवर पर काफी समय पहले दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था जिसका मामला कोर्ट में ट्रायल पर था |   कोर्ट  में मामले में तेजी से सुनवाई चल रही थी जिससे उम्मीद थी कि  कोर्ट जल्द फैसला सुना सकती थी |  पुलिस ने तमाम आशंकाओं को  ध्यान में रखते हुए दोबारा दुष्कर्म की आशंका के चलते स्लाइड भी बनवाई है | बताया यह भी जा रहा है कि परिजनों ने अभी तक घटना के सम्बन्ध में कोई तहरीर नहीं दी है | परिजनों के मुताबिक युवती ने इंटरमीडिएट तक पढ़ाई की थी | वह पढाई में भी काफी अच्छी थी | लेकिन वह अक्सर घर से  बिना बताये चली जाती थी | शुक्रवार को भी युवती बिना कुछ कहे घर से लापता हो गई थी | इसलिए परिजनों  ने थाने में युवती के गुमशुदा होने की कोई खबर नहीं दी थी
गॉडविन पब्लिक स्कूल के पास मिला था युवती का शव 
  बहेड़ी बाईपास से शनिवार को गॉडविन पब्लिक स्कूल के पास एक युवती का शव बरामद हुआ था | बहेड़ी पुलिस को शुरुआत जांच में पाया है कि युवती बहेड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है | इसके बाद
 पुलिस ने  पंचायत नामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेज दिया था । एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल ने मीडिया को बताया है कि युवती की हत्या गला घोंटकर हत्या की गई है | परिवार की ओर से अभी तक पुलिस को तहरीर नहीं मिली है | शक के दायरे में युवती के कुछ अपने क़रीबी है जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा |
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज