टीचर ने छात्रा के साथ दुष्कर्म का किया प्रयास , पब्लिक ने टीचर की जमकर ली क्लास,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली |  फरीदपुर थाना क्षेत्र में एक कोचिंग संचालक की पिटाई का वीडियो क्षेत्र में वायरल हो रहा है | बताया जाता है कि 9 मार्च को कोचिंग संचालक ने कोचिंग करने आई छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया था , लेकिन  छात्रा किसी तरह से कोचिंग संचालक के चुंगल से बचने में सफल हो गई थी  | बाद  में कोचिंग संचालक ने छात्रा  को मोबाइल फोन पर  धमकी दी अगर उसने किसी से शिकायत की तो परिणाम भुगतना होगा | परेशान होकर छात्रा ने पूरे मामले को अपनी बड़ी बहन को बताया | इसके बाद छात्रा के परिवार के लोग असद की तलाश में जुट गए और शनिवार को असद को पीड़िता के परिवार ने पकड़ लिया और जमकर टीचर को सबक सिखाया |

 

देखिये पिटाई का यह वीडियो

https://youtu.be/OXX8zBM_kGA

जानकारी के मुताबिक बीते  शनिवार को इंटर की कोचिंग पढ़ने वाली छात्रा के परिजनों ने कोचिंग पढ़ाने वाले टीचर की जमकर पिटाई लगाई , इतना ही नहीं उसको सारे बाजार पीटते हुए थाने ले गए,  जहां आरोपी टीचर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा कर कार्रवाई की मांग की ।   बरेली के फरीदपुर में रहने वाली  इंटर की एक छात्रा अहमद नाम के टीचर के यहां कोचिंग पढ़ने जाती थी आरोप है  कि 9 मार्च को जब छात्रा कोचिंग पढ़ने गई तभी आरोपी टीचर अहमद ने बहाने से अकेले कमरे में बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया पर छात्रा किसी तरह से शिक्षक के चुंगल से छूटकर बाहर निकल आई ,जिसके बाद आरोपी शिक्षक ने किसी से शिकायत करने पर उसे अंजाम भुगतने की धमकी दी,  जिसके बाद छात्रा डरी सहमी रहने लगी और जब घर वालों ने छात्रा की गुमसुम होने की जानकारी की तो उसने अपनी बहन को पूरी घटना बताई ।

 

जिसके बाद शनिवार को छात्रा के परिजन कोचिंग पढ़ाने वाले आरोपी टीचर असद  की तलाश में कोचिंग सेंटर पहुंचे जहां उसकी जमकर पिटाई की इतना ही नहीं गुस्साए परिजनों ने कोचिंग पढ़ाने वाले शिक्षक की पिटाई करते हुए पैदल-पैदल थाने तक लाए और फिर पुलिस के हवाले कर दिया | फरीदपुर थाने के इंस्पेक्टर राजकुमार सिंह मीडिया  को  बताया कि पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है |

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज