मौका मिला तो छोटे उस्ताद  ने कुछ ही मिनट में आजाद कर दिए कई दर्जन तोते ,वायरल हुआ वीडियो 

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली | कोतवाली क्षेत्र में तोतों को आजादी देने का सोशल मीडिया पर तेजी से वीडियो वायरल हो रहा है | वायरल वीडियो में एक मासूम बच्चा बड़ी तेजी से तोतों को उड़ाने का काम कर रहा है |देखते देखते वह कई दर्जन तोतों को आजाद कर देता है | बताया जाता है कि कोतवाली क्षेत्र में केंद्रीय मंत्री मेनका गाँधी के पीएफए  संगठन के एक सदस्य को कई प्रजातियों के पक्षी बिकते हुए दिखाई दिए | संगठन के कार्यकर्त्ता ने सबसे पहले तोतों की बिक्री की सूचना वनविभाग के अधिकारीयों को दी | इसके बाद कार्रवाही नहीं होने पर केंद्रीय मंत्री मेनका गाँधी को सूचना दी गई | इसके बाद जब मेनका गाँधी ने मामले पर डीएफओ से नाराजगी जताई तो वनविभाग के अधिकारी सक्रिय हुए | वनविभाग की टीम मौके पर पहुंची तो पक्षी बेचने के धंधे में लगे लोगो में हड़कंप मच गया |  पीएफए की टीम ने कुछ बिक्रेताओं को रोक लिया और उनसे कई दर्जन तोतों को उनके जाल से आजाद कर दिया | इस दौरान  पीएफए के लोगो को कुछ बिक्रेताओं की नाराजगी का सामना करना पड़ा , पर  पीएफए के लोग तोतों को आजाद करके ही माने | बदायूं में  पीएफए से जुड़े  विकेंद्र शर्मा  ने बताया कि वह बदायूं से बरेली के लिए किसी जरूर काम से कोतवाली क्षेत्र में आये थे | इसी दौरान उन्होंने बड़ी संख्या में कुछ लोगो को तोते बेचते देखा | उन्होंने तुरंत मामले की जानकारी बरेली डीएफओ भरत लाल को दी पर भरत लाल ने मामले पर संज्ञान नहीं लिया | इसके बाद उन्होंने मेनका गाँधी को फोन करके मामले की जानकारी दी | मेनका जी ने भरत लाल से मामले पर बात की तब कही कई जोड़े तोते आजाद हो सके |

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज