बरेली : तिहाड़ जेल में कैद काट चुके बदमाश ने व्यापारी के भतीजे से मांगी 50 लाख की फिरौती , गिरफ्तार 

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली | कोतवाली थाना क्षेत्र में रहने वाले  एक बड़े व्यापारी के भतीजे नमन गोयल  से व्हाट्सअप कॉल करके 50 लाख रूपए की फिरौती मांग रहा था | घबराये  नमन गोयल  ने कोतवाली थाना पहुंचकर मामले की सूचना पुलिस को दी  | पुलिस ने रंगदारी मांगने वाले आरोपी को सर्विलांस की मदद से गिरफ्तार कर लिया | आरोपी का नाम शिवम् बाल्मीकि है और वह सुभाषनगर थाना क्षेत्र का रहने वाला है | पुलिस ने आरोपी के पास से दो अवैध तमंचे , एक पिस्टल 32 बोर , तीन कारतूस बरामद किये है | पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रंगदारी के साथ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है | 
आरोपी ने व्हाटसअप कॉल कर मांगी 50 लाख की रंगदारी 


नमन गोयल   ने बताया कि एक बदमाश जिसने अपना  नाम नीरज तिवारी  बताया | वह उससे 50 लाख रूपए की फिरौती की मांग कर रहा था और फिरौती नहीं देने पर उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है | पुलिस ने रामपुर गार्डन में रहने वाले व्यापारी नमन गोयल की बात को गंभीरता से लिया और मामले की जाँच सर्विलांस की मदद से शुरू कर दी | जांच में पता चला कि बदमाश थाना सुभाषनगर  थाना क्षेत्र का रहने वाला है | वर्तमान में वह प्रेमनगर थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर में किराये के मकान पर रहता है | 

बरेली : तिहाड़ जेल में कैद काट चुके बदमाश ने व्यापारी के भतीजे से मांगी 50 लाख की फिरौती , गिरफ्तार 

तिहाड़ में जेल काट चुका है शिवम

 एसपी सिटी रविंद्र कुमार ने बताया कि कोतवाली थाने पर एक वादी नमन गुप्ता द्वारा एक तहरीर दी गई | तहरीर में बताया गया कि एक अज्ञात बदमाश उन्हें व्हाट्सअप कॉल करके 50 लाख की रंगदारी मांग रहा है | इस मामले पर पुलिस ने तुरंत संज्ञान लेते हुए धारा 384 ,504  ,507 में मुकदमा दर्ज किया गया | एसओजी टीम की मदद से एक टीम बनाई गई जिसमे कोतवाली पुलिस के लोग शामिल रहे और अथक प्रयास के बाद बदमाश को गिरफ्तार किया गया | पकडे गए बदमाश से दो  तमंचे , एक पिस्टल 32 बोर , व तीन कारतूस बरामद किये गए | पुलिस ने आरोपी के पास एक मोबाइल बरामद किया है जिससे धमकी दी गई थी | धमकी देते समय आरोपी ने अपना नाम बादी को नीरज तिवारी बताया था जब पूछताछ की तो अपना असली नाम शिवम सुभाषनगर थाना क्षेत्र निवासी बताया | यह आरोपी के एक मामले में तिहाड़ में भी जेल काट चुका है | फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और यह भी जानने की कोशिश की जा रही है कि इस तरह किसी अन्य शख्स को अपना शिकार तो नहीं बनाया | 

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज