मुंगेरी लाल के सपने देखने वालो के सपने होंगे चकनाचूर , 2022 में  भाजपा की होगी सरकार 

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली | उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बरेली में एक बार फिर वर्ष 2022 में भाजपा सरकार बनने का दावा किया है | केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा 2022 के चुनाव में 300  से ज्यादा सीट जीतकर सरकार बनाएगी | जो लोग मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे तो उनके सपने चकनाचूर हो जायेंगे | केशव प्रसाद ने मौर्य ने प्रदेश में नेतृव्य परिवर्तन की आ रही खबरों का खंडन किया | उन्होंने कहा कि योगी जी के मार्गदर्शन में सरकार चल रही है कही कोई दिक्कत नहीं है | केशव ने बंगाल में चुनाव हरने के मुद्दे पर कहा कि भाजपा 3 सीटों से 76 पर पहुंची | अगर प्रतिशत में जोड़ेंगे तो यह बहुत अधिक है | यह बात अलग है कि देश की अपेक्षा बहुत अधिक है | वहां के लोग चाहते थे कि गुंडा गर्दी करने वाली सरकार जाए | लेकिन जनता का जो आदेश है वह स्वीकार है | भाजपा ने बंगाल में 76 सीट जीतकर ऐतिहासिक जीत हासिल की | केशव ने पीडब्लूडी में खाली पड़े पदों के बारे में कहा कि जल्द पदों को भरा जायेगा | केशव प्रसाद ने रामजन्म भूमि प्रकरण के मामले में कहा कि यह फर्जी है रामविरोधियों की साजिश है | कुछ लोग मोदी जी और योगी जी की सरकार को बदनाम करना चाहते है | यह सोची समझी साजिश है | इस साजिश के खिलाफ मुकदमा हो गया है जो दोषी है उसके खिलाफ कार्रवाई होगी | उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद ने नवाबगंज विधायक केसर सिंह के नाम पर 100 फिटा रोड़ का नाम विधायक केसर सिंह के नाम पर रखने की घोषणा की साथ ही केसर सिंह को अपनी श्रद्धांजलि भी अर्पित की | केसर सिंह ने अपने कार्यक्रम के अनुसार बरेली वासियों को 72 . 91 करोड़ लागत की परियोजनों की सौगात दी | 

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज