
बरेली। मीरगंज थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब एक नाबालिग किशोरी का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। किशोरी के परिवार ने मामले की जानकारी होते ही पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्थानीय पुलिस का कहना है कि मामले में स्थानीय लोगो से पूछताछ की जा रही है। वही पुलिस ने घटना स्थल के पास काम कर रहे मनरेगा मजदूरों से मामले की पूछताछ की है। एसपी ग्रामीण राजकुमार अग्रवाल का कहना कि मीरगंज थाना क्षेत्र के तिलमास गांव में एक किशोरी का शव पेड़ से लटका हुआ मिला हुआ है। परिवार ने पुलिस को मामले की सूचना दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस यह भी जानने की कोशिश कर रही किस वजह से किशोरी ने आत्महत्या की है।
Author: cradmin
Post Views: 41




