महिला की  मौत के बाद सामने आया दर्दनाक वीडियो , एसएसपी ने इंस्पेक्टर को दिए निर्देश 

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली | प्रेमनगर थाना क्षेत्र में एक  संदिग्ध  हालात  में महिला की मौत का मामला सामने आया है | जैसे ही वीडियो स्थानीय लोगो द्वारा पुलिस तक पहुंचा तो पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी | जानकारी यह भी  है पुलिस ने महिला की मौत को संदिग्ध मानते हुए महिला के परिवार को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था | जिसे पुलिस ने पूछ्ताछ के बाद छोड़ दिया | बताया जाता है कि  प्रेमनगर के हार्टमैन क्षेत्र की एक महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई | इसके बाद परिवार के लोगो ने आनन फानन  में महिला के शव को दफना दिया | बताया यह भी जाता है कि प्रेमनगर थाना क्षेत्र में 9 अप्रैल के आसपास एक वीडियो वायरल हुआ था | वायरल वीडियो में एक महिला शव के साथ दिखाई दी जिसके हाथ पर महावर लगी हुई है | वायरल वीडियो में महिला शव को सरसरी नजर से  देखते हुए  देखी जा सकती है  और शव को  जल्दी से   कपड़े से ढक भी देती है | लेकिन वायरल वीडियो को देखकर इस बात की आशंका हो जाती है कि महिला की मौत सामान्य नहीं है | महिला का शव को देखकर यह लगता है जैसे महिला की पहले निर्मम हत्या की गई है उसके बाद उसे जलाया गया है | फिलहाल  वायरल वीडियो अब शहर के आलाधिकारियों तक पहुंच गया है | एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने  सम्बंधित थानाध्यक्ष को शव निकालने के लिए डीएम बरेली से अनुमति लेने को कहा है | जानकार बताते है कि शव जब कब्र से निकाला जायेगा तो महिला की मौत के सम्बन्ध में कई रहस्य उजागर होंगे | 

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment