यूपी बोर्ड की 10 वीं की परीक्षा निरस्त, छात्र छात्राएं अगली क्लास के लिए होंगे प्रमोट

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

लखनऊ । यूपी सरकार ने छात्र-छात्राओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं निरस्त करने का फैसला लिया है साथ ही 12वीं बोर्ड एग्जाम जुलाई के दूसरे सप्ताह से कराने की योजना भी बनाई है। अब परीक्षा का समय डेढ़ घंटे का रहेगा। हालांकि यूपी में कोरोना संक्रमण की रफ्तार तो रुकी है। लेकिन अभी भी लोग कोरोना के से उभरने की कोशिश में है। वही प्रदेश सरकार ने शनिवार को एक बड़ा फैसला करते हुए यूपी बोर्ड की 10 वीं की परीक्षाएं निरस्त कर दी है । राज्य में अब 10 वीं बोर्ड की परीक्षाएं नहीं होंगी । विद्यार्थियों को बिना परीक्षा के ही प्रमोट कर अगली कक्षा प्रवेश मिल जाएगा।

डिप्टी सीएम ने दी यह जानकारी

यूपी के उप-मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने बताया कि यूपी बोर्ड 10 वीं में 29,94,312 छात्र छात्राएं परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं। उन्हें कक्षा 11 में पदोन्नत किया जाएगा।12वीं की बोर्ड परीक्षा जुलाई के दूसरे सप्ताह में आयोजित की जा सकती है। परीक्षा का समय घटाकर 1 घंटे 30 मिनट कर दिया जाएगा। वहीं छात्रों को 10 में से केवल 3 प्रश्न के ही जवाब देने होंगे।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment