महिला आयोग की सदस्य मिथिलेश अग्रवाल ने पीड़ितों की सुनी शिकायतें ,

SHARE:

बरेली,। उ.प्र. राज्य महिला आयोग की  सदस्या मिथिलेश अग्रवाल की अध्यक्षता में मिशन शक्ति  कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं आजादी के अमृत महोत्सव अन्तर्गत मैथोडिस्ट गर्ल्स इण्टरमीडिएट कालेज, में  एक कार्यक्रम का आयोजन  किया गया। इस कार्यक्रम में  मिथिलेश  अग्रवाल द्वारा  विद्यालय की मेधावी छात्राओं को मैडल एवं प्रशत्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम के बाद 

Advertisement

मिथिलेश अग्रवाल ने बुद्धवार दोपहर 1 बजे सर्किट हाउस में महिला जनसुनवाई की । जिसमें  मिथिलेश अग्रवाल  के सामने 17  पीड़िताओं के प्रकरण प्रस्तुत हुए।जिसमें से कुछ प्रकरणों का निस्तारण मिथिलेश  द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों से त्वरित निस्तारण कराया गया साथ ही  अन्य प्रकरण जैसे दहेज प्रथा, दहेज हत्या, घरेलू हिंसा, छेड़छाड, बलात्कार, बेटी की हत्या, बेटी के साथ बलात्कार को मुआवजा, दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, मारपीट व दहेज, छेड़छाड़, बलात्कार, पुत्री की हत्या के सम्बन्ध में, मारपीट, दहेज , सोशल मीडिया उत्पीडन के सम्बन्ध में  कई शिकायतों को भी सुना  | 

मिथिलेश अग्रवाल ने पुलिस अधीक्षक अपराध से महिलाओं को उचित कानूनी सहायता देने हेतु निर्देशित किया।  उन्होंने तत्काल सम्बन्धित अधिकारियों से जिला प्रोबेशन अधिकारी एवं महिला थाना को पीड़ित महिलाओं की शिकायत का निस्तारण करने के लिए  निर्देशित किया।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (नगर) डॉ. आर.डी. पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक अपराध मुकेश प्रताप सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी  नीता अहिरवार महिला कल्याण विभाग, कार्यक्रम अधिकारी अधिकारी  दीनानाथ द्विवेदी, डी.एल.ओ. हेल्थ डॉ. स्वदेश कुमारी, महिला थाना प्रीती परमार, महिला कल्याण अधिकारी सोनम शर्मा  के साथ अन्य कई अधिकारी मौजूद रहे | 

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

error: Content is protected !!