बीओबी के कैशियर की सड़क हादसे में मौत , मृतक के परिवार में मचा कोहराम 

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

राजकुमार

फतेहगंज पश्चिमी। कस्बा में मौजूद बीओबी बैंक कैशियर की बाइक के द्वारा घर लौटते समय हाइवे के झुमका चौराहे पर बरेली की तरफ मुड़ते समय ट्रक की टक्कर से मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस से उन्हें गंभीर घायल अवस्था मे बरेली अस्पताल भेज दिया।जहाँ डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।उनकी मौत की सूचना से घर मे कोहराम मच गया।वही बैंक कर्मियों में शोक की लहर दौड़ गयी।वह अगले नौ माह में सेवानिवृत्त हो जाते।टक्कर मारकर ट्रक फरार हो गया। हालांकि थाना प्रभारी संजय सिंह ने टीम को भेजकर ट्रक पकड़ने का दावा किया है।

बरेली के मोहल्ला कालीबाड़ी निवासी होरीलाल राजपूत(59) पिछले पांच बर्ष से फतेहगंज पश्चिमी की बीओबी बैंक में कैशियर के पद पर तैनात थे।बृहस्पतिवार को बैंक का कार्य समाप्त करके वह बाइक के द्वारा घर लौट रहे थे। शाम करीब छह बजे जब वह झुमका चौराहे पर पहुँचकर बरेली शहर रोड की तरफ मुड़े तो पीछे से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने उनकी बाइक को ठोक दिया।जिससे वह रोड पर गिरकर गंभीर घायल हो गए।सूचना पर पहुँची पुलिस ने एम्बुलेंस से उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेज दिया।जहाँ डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बैंक प्रवंधक जितेन्द्र कुमार के मुताबिक वह अगले नौ माह में सेवानिवृत्त होने वाले थे।उनकी मौत की सूचना से घर मे कोहराम मच गया। वह अपने पीछे पत्नी लक्ष्मीदेवी और 23 बर्षीय बेटा करन के अलावा चार शादी शुदा बेटियों को छोड़ गए है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज