बाघिन को पकड़ने के ऑपरेशन में बरसात बन सकती है रोड़ा 

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:


राजकुमार 

फतेहगंज पश्चिमी। रबर फैक्ट्री के बियाबान जंगल मे चहलकदमी कर रही बाघिन को पकड़ने का ऑपरेशन बारिश होने के कारण बाधित होते नजर आ रहा है।हालांकि टीम ने बाघिन के घेरावन्दी के लिये कोयला प्लान्ट के पास मंदिर के क्षेत्र में शनिवार को भी काम्बिंग की। शनिवार को दिन मे हुई बारिश से बचने के लिए बाघिन के मंदिर में घुसने का टीम ने दावा किया है।टीम को मंदिर में जाते और आते हुए पगचिन्ह मिले है।उधर कोयले प्लांट में लगे कैमरे में भी शुक्रवार रात करीब नौ बजे बाघिन फुटेज कैद हुई है।

बाघिन को पकड़ने के ऑपरेशन में बरसात बन सकती है रोड़ा 

एक दो दिन में किया जाता बाघिन को ट्रेंक्यूलाइज

पिछले डेढ़ साल से रबर फैक्ट्री में चहलकदमी कर रही बाघिन को पकड़ने का ऑपरेशन एक बार फिर बारिश का भेट चढ़ते नजर आ रहा है। पिछले डेढ़ साल तो बन विभाग की टीम बाघिन की सटीक लोकेशन नही मिलने का रोना रो रही थी।अब पिछले करीब एक सप्ताह से उसकी सटीक लोकेशन मंदिर के पास लगातार मिल रही है।फिर भी ऐक्सपर्ट उसे ट्रेंक्यूलाइज करना तो दूर उसके घेरने की तैयारी तक नही कर पाए है।शुक्रवार रात भी बाघिन की फुटेज मंदिर के पास लगे कैमरे में देखी गयी है। इसके अलावा शनिवार दिन में हुई तेज बारिश से बचने के लिये बाघिन मंदिर में घुसी थी। और काफी समय तक मंदिर में ही रही थी।अगर टीम की बाघिन को पकड़ने की तैयारी पूरी होती तो शनिवार को बाघिन बड़े आसानी से मंदिर में ट्रेंक्यूलाइज कर ली जाती। लेकिन टीम को तो बाघिन का मंदिर में आने का पता उसके पग चिन्हों से लगा।डीएफओ भरतलाल ने बताया कि बाघिन को पकड़ने की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है।बारिश के कारण  अभियान प्रभावित जरूर हो रहा है। एक दो दिन में अगर बारिश लगातार नही हुई तो जल्द बाघिन को ऐक्सपर्ट के द्वारा ट्रेंक्यूलाइज कर लिया जाएगा।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment