
पता नहीं जी, कौन सा नशा करता है, बरेली वाला इतनी जमकर पीता है…
भीममनोहर
बरेली | कोरोनाकाल में जहां लोगो की परेशानियां बढ़ी, वही यूपी के आबकारी विभाग ने सरकार को बड़ा सहारा दिया। इसकी एक बानगी बरेली मंडल में देखने को मिलती है | जहां पिछले सालो की तुलना में राजस्व बड़ा है | जानकार बताते यह इसलिए हो सका कि कोरोनाकाल में सरकार ने शराब की दुकानों को खोला वही शराब के शौकीनों ने जमकर शराब पी | बरेली मंडल में सबसे ज्यादा इन्कम करने वाला बरेली जिला है | सरकारी आंकड़ों के मुताबिक बरेली मंडल में मार्च माह – वर्ष 2021 में बरेली ने 603.99 करोड़ , बदायूं 291.88 करोड़ ,पीलीभीत 183. 29 करोड़ ,शाहजहांपुर ने 236. 62 करोड़ का राजस्व कमाया |
अलीगढ कांड के बाद आबकारी ने जमकर की कार्रवाई
अलीगढ़ कांड के बाद बरेली में आबकारी के निशाने पर शराब तस्कर रहे | आबकारी के कार्रवाई करते हुए 2572 छापे मारे , 399 अभियुक्त पकड़े गए ,10988 लीटर शराब पकड़ी गई ,38960 लीटर लहन को नष्ट किया गया ,227 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया | 227 लोगो को गिरफ्तार किया गया जिनमें से 127 लोगो को जेल भेजा गया | इसी दौरान सभी दुकानों को चेक किया गया साथ ही कुख्यात लोगो की सूची बनाई गई | जिन कार्रवाई जारी है
|
आबकारी ने पहले की तुलना में 128 प्रतिशत ज्यादा की इनकम

कोरोना काल में व्यवस्थाएं पटरी से कुछ जरूर उतरी , लेकिन सरकार ने आबकारी के माध्यम से व्यवस्थाओं को दुरस्त किया | बरेली मंडल के आबकारी डिप्टी कमिश्नर राजशेखर उपाध्याय बताते है कि कोरोना काल में आबकारी के राजस्व की बात की जाये तो मई माह तक पहले की तुलना में 128 प्रतिशत ज्यादा राजस्व कमाया है |




