बदायूं सड़क हादसे में एक महिला सहित तीन की मौत

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

 

पंकज गुप्ता

यूपी के बदायूं में मंगलवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक मुजरिया चौराहे पर एक  ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी , जिसके चलते  तीन लोगों की मौत हुई। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक बदायूं के थाना मुजरिया क्षेत्र के मुजरिया चौराहे पर ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी जिसमें मुलायम सिंह पुत्र श्रीपाल,प्रमोद पुत्र महेश चंद्र,
सुशीला पत्नी किशोरी लाल की मौत हो गई। यह लोग  नगला सलारपुर गांव के रहने वाले थे और एक ही बाइक पर सवार होकर मुजरिया बाजार करने जा रहे थे। पुलिस ने ट्रक चालक को पकड़ लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है और तीनों ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।सीओ सहसवान चन्द्र पाल सिंह ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाही जारी है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज