बदायूं में दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से सत्संग में आई तीन महिलाओं की मौत,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

बदायूं । विश्व हरि सत्संग में अलीगढ़ से हिस्सा लेने आई तीन महिलाओं की सड़क हादसे में मौत हो गई। तीनों महिलाएं सत्संग में रात को रुक गई और तड़के सुबह शौच को जाते समय किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी । जिसके चलते तीनों महिलाओं की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों महिलाओं को शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

बदायूं के मेरठ हाईवे के जरीफनगर थाना क्षेत्र के उस्मानपुर पर 1 जुलाई से साकार विश्व हरि सत्संग का आयोजन चल रहा है इसी सत्संग में शकुंतला , सरोज, रामवती आई हुई थी । तीनों महिलाएं बीते दिन सत्संग में आई थी और सत्संग स्थल पर रुक गई थी । शुक्रवार सुबह तीनों महिलाएं शौच को हाईवे पार करके जा रही थी कि गुन्नौर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिसमें शकुंतला देवी पत्नी महिपाल निवासी औरंगाबाद कसेर थाना डिवाई, सरोज पत्नी राजू निवासी औरंगाबाद कसेर थाना डिवाई, रामवती देवी पत्नी ओमप्रकाश निवासी नौदेई बांगर थाना नरौरा जिला बुलंदशहर की मौत हो गई। पुलिस ने इन तीनों के शवों को कब्जे में लेकर बदायूं पोस्टमार्टम कराया है।पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।वही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज