
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार भ्रष्टाचार के मामले में सख्त है | जहां भी भृष्टाचार के मामले आ रहे सरकार कार्रवाई के आदेश दे रही है | बदायूं में भ्रष्टाचार के मामले में सिविल लाइन थाना क्षेत्र के शेखपुर चौकी इंचार्ज आकाश कुमार सहित तीन सिपाही पर भ्रष्टाचार का मामला co सिटी ने दर्ज कराया है । शेखुपुर चौकी इंचार्ज आकाश कुमार,अंकुश कसाना, निशांत मान सहित एक अन्य सिपाही नवादा चौकी क्षेत्र के कुंवरगांव रोड पर 500 ग्राम अफीम के साथ 3 लोगो को पकड़ा था । इनके परिजनों से 90 हजार रुपए लेकर तीनों को छोड़ दिया था । इस मामले की जांच एसपी सिटी ने की थी जांच के बाद यह सभी दोषी पाए गए थे मामला दर्ज होने के बाद सभी आरोपित पुलिसकर्मी फरार हो गए हैं । सिविल लाइन थाना क्षेत्र के शेखुपुर चौकी इंचार्ज आकाश कुमार,अंकुश कसाना, निशांत मान सहित अन्य सिपाही ने नवादा चौकी क्षेत्र के कुंवरगांव रोड से 3 लोगों को पकड़ा था । पकड़े गए तीनों लोगों के पास से 500 ग्राम अफीम बरामद हुई थी । इन तीनो को शेखुपुर चौकी पर लाकर बैठा दिया था । शेखुपुर चौकी इंचार्ज आकाश कुमार और तीनों सिपाहियों ने पकड़े गए लोगों से रुपयों की डिमांड रखी । परिजनों ने 90 हजार देने के बाद तीनों को छोड़ दिया था ।

16 मई को ही इस प्रकरण चर्चा पकड़ ली । तब इस मामले की जांच एसपी सिटी ने की । छोड़े गए तीनों लोगों को एसपी सिटी ने अलग-अलग पूछताछ की और उनके परिजनों से भी पूरे प्रकरण की जानकारी जुटाई । एसपी सिटी की जांच में शेखुपुर चौकी इंचार्ज सहित तीनों सिपाही दोषी पाए गए । इस मामले में सीओ सिटी ने सिविल लाइन थाना क्षेत्र में 342 384 और भ्रष्टाचार की धारा के तहत मामला दर्ज कराया है । मामला दर्ज होने के बाद चारों पुलिसकर्मी फरार हो गए हैं । जिनकी तलाश में पुलिस अब जुटी हुई है ।




