पर्वतीय समाज की बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियों ने ली शपथ, रामलीला आयोजन पर हुई चर्चा

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली।

पर्वतीय समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक विद्युत विश्राम गृह में आयोजित की गई, जिसमें समाज के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इस शपथ ग्रहण समारोह की अध्यक्षता समाज के अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह देवलिया ने की।

इस अवसर पर संरक्षक कैप्टन मोहन सिंह बिष्ट एवं कैप्टन शेर सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष मदन सिंह बिष्ट (पूर्व सभासद, कैंट), अंकेक्षक गोपाल सिंह राणा, क्षेत्रीय सचिव (कैंट) विनोद कुमार तिवारी, स्मारिका संपादक अशोक उप्रेती, सह संपादक गोपाल सिंह मेहरा, तथा कार्यकारिणी सदस्यगण — प्रदीप तिवारी, देवेन्द्र रावत, भैरव दत्त कबडवाल, दिनेश जोशी, पूरन सिंह मेहरा, किशन सिंह नेगी, कैलाश पांडे सहित अन्य पदाधिकारियों ने विधिवत शपथ ली।

बैठक में आगामी दशहरे के अवसर पर आयोजित होने वाली रामलीला एवं उसकी रिहर्सल को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। सभी सदस्यों ने आयोजन को भव्य और अनुशासित बनाने हेतु अपने-अपने सुझाव रखे।

इस अवसर पर महासचिव डॉ. नरेन्द्र सिंह बिष्ट, कोषाध्यक्ष इन्द्र सिंह बिष्ट, तथा समाज के अन्य वरिष्ठ सदस्य — कुंवर सिंह बिष्ट, गिरीश चन्द्र पाण्डे, चन्द्र प्रकाश जोशी, उमेश बिनवाल, आनंद सिंह मेहता, दीपक धौनी, मोहित कबडवाल, संजय सिंह परमार, प्रभात गैरोला, पंचम सिंह बोनाल, महेश पाण्डे, जीत सिंह बोहरा, नरेन्द्र सिंह नेगी, पुष्कर सिंह बोहरा, रवि छेत्री आदि भी उपस्थित रहे।

बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई और सभी सदस्यों ने संगठन की एकता और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता पर बल दिया।

 

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज