
बरेली | थाना बारादरी क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति की दूसरी शादी करने का सपना पुलिस की मदद से तोड़ दिया | महिला को सूचना मिली थी कि बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र के एक मंदिर में दूसरी शादी कर रहा है | महिला ने बरेली एसएसपी रोहित सिंह सजवाण से संपर्क साधा और शादी रुकवाने की गुहार लगाई | महिला ने एसएसपी को बताया कि उसके दो बच्चियां है | अगर समय रहते शादी नहीं रोकी गई तो तीन जिंदगियों का भविष्य बर्बाद हो जायेगा | एसएसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बारादरी पुलिस को शादी रोकने के आदेश दिए | महिला बारादरी पुलिस के साथ बारदारी के रॉयल वैंकट हॉल पहुंची जहां शादी की तैयारी जोरो पर चल रही थी | लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी काम बंद करवा दिए | महिला अर्चना गुप्ता ने बताया कि उसका पति गौरव गुप्ता द्वारा दूसरी शादी करने की सूचना मिली थी | सूचना पाकर वह बरेली पहुंची और एसएसपी से मिलकर पूरे मामले की पूरी जानकारी दी | एसएसपी साहब ने उसके पति के मोबाइल को सर्विलांस पर लगवा दिया जिससे उसके पति की लोकेशन पता चल गई | अर्चना यह भी बताया कि वह बीते दिन ही बरेली पहुंची थी साथ ही थाना बारादरी भी गई थी ,उसे बारादरी पुलिस ने पूरा सहयोग दिया था |
पति का शादी से पहले लड़की से चल रहा प्रेमप्रसंग
पति का शादी से पहले लड़की से चल रहा प्रेमप्रसंग अर्चना ने बताया कि उसके पति गौरव निवासी तिलहर का एक लड़की से अफेयर चल रहा था | यह बात उसे तब पता चली कि जब उसने अपने पति के साथ एक लड़की का फोटो देखा था | अर्चना ने अपने पति को समझाया सब छोड़ो , अपने बच्चों पर ध्यान दो | तब उसके सास ससुर ने अर्चना को गौरव को तलाक देने के लिए कहा | अर्चना ने यह बताया कि उसकी शादी वर्ष 2006 में हुई थी तब गौरव पढ़ाई करते थे | अपने पति की दूसरी शादी पर बताया कि उसे केवल सूचना मिली थी , उसका पति गौरव बरेली में दूसरी शादी कर रहा है | उसे यह नहीं पता की लड़की कौन है कहा की रहने वाली है | उसने पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की थी |




