बरेली।
बताया जा रहा है कि महिला काफी देर तक टंकी पर बैठी रही। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वह अपनी समस्या का समाधान नहीं होने से नाराज थी और कथित तौर पर आत्महत्या की धमकी दे रही थी। घटना की जानकारी मिलते ही तहसील प्रशासन सक्रिय हो गया। अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और महिला को समझाने-बुझाने का प्रयास शुरू किया।
काफी देर की मशक्कत के बाद अधिकारियों ने महिला को सुरक्षित नीचे उतार लिया। इसके बाद अधिकारियों ने उससे पूरे मामले की जानकारी ली।बताया जा रहा है कि महिला विरासत से जुड़े एक मामले में तहसील पहुंची थी। कागजी कार्रवाई और मामले के निस्तारण को लेकर वह परेशान बताई जा रही है।
एसडीएम ने कहा- मामले की जानकारी जुटाई जा रही
बहेड़ी एसडीएम गोपाल शर्मा ने बताया कि महिला का प्रकरण विरासत से संबंधित है। मामले की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।



