थाना क्षेत्र के एक गांब की एक किशोरी गाँब के पास के एक इंटर कालेज में पड़ती है। उसके मुताबिक गांब का अनिल कुमार कालेज आते जाते समय उसके साथ छेड़खानी करता ।मोबाइल पर बात करने का दबाब बनाता है।जब उसने इसका विरोध करते हुए उसके घर शिकायत की तो उसने अकेले देख उसके साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। बताया कि छह माह पहले भी उसने इसी तरह से परेशान किया था। उस समय भी वह उसके साथ छेड़खानी करता था।जिसका विरोध करने पर उसने अकेले देख 23 जून को उसके साथ जबरजस्ती दुष्कर्म किया।
बताया कि युवक की माँ ने भी दुष्कर्म कराने में सहयोग किया।लोकलाज के डर से उसने घरवालों इसके बारे में नही बताया।लेकिन पिछले चार दिन युवक उसे फिर से परेशान कर रहा था। मोबाइल पर बात नही करने पर दुष्कर्म की बात सभी को बताने की धमकी दे रहा था। तब उसने घरवालों खुद बता दिया। बदनामी के डर से लड़की के घरवालों ने युवक के परिजन से शिकायत की तो वह मारपीट पर उतारू हो गए। जिसको लेकर नाबालिक लड़की ने बुधवार को तहरीर दी थी। बृहस्पतिवार को जांच के बाद घटना सही पाए जाने पर पुलिस ने पास्को एक्ट और दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली। थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह ने बताया आरोपी अनिल को गिरफ्तार कर लिया है।शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश किया जायेगा।
