
बरेली। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में दहेज के चलते बरात वापस होने के मामले अपने सुने होंगे। लेकिन यह कम ही सुना होगा कि बरात में डांस करने को नहीं मिलने पर बराती और घराती भिड़ गए हो और इसके चलते बरात वापस चली गई हो। एक ऐसा ही मामला फतेहगंजपूर्वी क्षेत्र के गांव मस्तीपुर में आया । जहां चंद्रपाल की बेटी के बारात रात में आई थी। पुलिस ने बताया की बारात गांव शिवपुरी से धूमधाम से आई थी। गांव में बारात में डांस खूब हो रहा था। डांस के दौरान ही दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई । द्वारचार की रसम पर बैंड बाजे के सहित दोनों पक्षों के लोग मौजूद थे इसी दौरान डांस को लेकर दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया । बताया जाता है कि दोनों पक्षों में जमकर लाठियां चटकने लगे। विवाद में गांव में भगदड़ मच गई। रात में ही दोनों पक्ष में बहुत देर मारपीट हुई तो आनन-फानन में पुलिस भी पहुंच गई थी । रात में पुलिस पहुंची तो तमाम बाराती खिसक गए। बरात में कोई भी नहीं रह गया। द्वारचार की रस्म से लेकर बरात के समान मांगलिक कार्य ठप हो गए। रात भर दोनों पक्षों में तनाव बना रहा। दुल्हन के पिता की ओर से थाने में तहरीर दी गई थी। मंगलवार दोपहर में दोनों पक्ष के लोग थाने में बुलाए गए। और समझौते का प्रयास किया गया। दोनों पक्ष समझौते पर राजी हो गए। अब 1 दिन बाद मांगलिक कार्य पूरे किए जाएंगे।




