जिलाधिकारी दो दिसंबर को महिलाओं की सुनेंगे समस्याएं

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली, 30 नवम्बर। मिशन शक्ति अभियान  अन्तर्गत जिलाधिकारी  मानवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में दिनांक 2 दिसम्बर को मध्यान्ह 12 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में ‘हक की बात जिलाधिकारी के साथ‘ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें यौन हिंसा, लैंगिक समानता, घरेलू हिंसा, दहेज हिंसा, कार्य स्थल पर महिलाओं के साथ लैंगिक हिंसा, कन्या भ्रूण हत्या एवं अन्य महिला उत्पीड़न व अपने अधिकारों के साथ संरक्षण, सुरक्षा तंत्र के सुझाव /सहायताओं हेतु महिलाओं से संवाद किया जाएगा। पीड़ित महिलाएं अपनी शिकायत प्रार्थना पत्र के साथ समय से उपस्थित होकर अपनी समस्याओं का निस्तारण करा सकती हैं। कार्यक्रम में पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग, नगर निगम समाज कल्याण, जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं सम्बन्धित अधिकारी उपस्थिति रहेंगे।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज