
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में परचून की दुकान पर शराब बेचने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दुकान पर छापा मारकर दो महिलाओं सहित एक पुरुष को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्तों के पास से भारी मात्रा में शराब भी बरामद की है। जानकारी के मुताबिक आसाम चौकी प्रभारी अचल कुमार को सूचना मिली थी कि छत्रपति शिवाजी कॉलोनी के रहने वाले सर्वेश गंगवार की किराने की दुकान की आड़ में आरोपियों द्वारा हरियाणा और पंजाब मार्का की शराब बेची जा रही है। सूचना मिलने के बाद चौकी प्रभारी ने अपनी टीम के साथ अभियुक्त के घर पर छापेमारी की जिसके बाद मौके से पुलिस ने बड़ी मात्रा में शराब बरामद करने के साथ सर्वेश गंगवार ,कमला गंगवार और कुसुम गंगवार को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने भारी मात्रा में शराब बरामद की
सुनगढ़ी थाना ने जब आरोपी की दुकान पर छापेमारी की तो पुलिस को मौके से दो पेटी नकली शराब 6 वर्ग पेपर झूमर का लाल रंग की शराब के कुल 28 पव्वे और देशी शराब के कुल 25 पव्वे बरामद हुए इसके साथ ही नकली रैपर, 555 गोल्ड व्हिस्की और 15 पव्वे सफेद देसी शराब के भी पुलिस ने बरामद किए ।
देशी ब्रांड शराब को बेचा जा रहा था हरियाणा और पंजाब मार्का के नाम पर
देसी शराब पर गैर प्रदेश की बेशकीमती शराब का रैपर चिपका कर शराब बेची जाती थी जिससे आरोपी मोटा मुनाफा कमाते थे पुलिस ने इस पूरे नकली शराब गैंग का भंडाफोड़ किया है। जानकारी के मुताबिक घटना का पुरुष आरोपी पहले भी एक मामले को लेकर चर्चा में आ चुका है।




