इज्जतनगर पुलिस की गिरफ्त में आये शातिर लुटेरे , लूट का माल बरामद

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली | इज्जतनगर पुलिस ने दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है | लुटेरों के पास पुलिस लूट के  माल  सहित 6 हजार रूपए  कैश  भी बरामद किया गया है | इज्जतनगर पुलिस के मुताबिक बीते दिन  की शाम लुटेरों ने  मोहल्ला बन्नूवाल नगर में नीलम दीक्षित पत्नी सुनील दीक्षित से   गले में पहनी सोने की चैन लूटती  थी | इसी दौरान पीड़िता ने शोर  मचाया तो वहां गश्त कर रहे पुलिस बल ने जनता की मदद से दोनों शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया और उनके  उनके कब्जे से लूटी गयी सोने की चैन भी  बरामद की।पकड़े गये अभियुक्तों में  मोहित यादव थाना प्रेमनगर काहिस्ट्रीशीटर है वही  दूसरा अभियुक्त अभिषेक चौधरी थाना बारादरी का शातिर अपराधी है |  दोनों के ऊपर जिले के कई थानों ने दर्जन भर से अधिक  अभियोग पंजीकृत है।  इज्जतनगर पुलिस ने बताया कि दोनों शातिर लुटेरों को महिला की चेन लूटकर भागते हुए पकड़ा है | लुटेरों के पास से 6 हजार रूपए के साथ लूटी गई सोने की चेन बरामद हुई है | दोनों को कोर्ट में पेश कराया जा रहा है | 

 

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज