अलीगढ़ जहरीली शराब कांड के बाद बुलंदशहर में पुलिस अलर्ट पर , पुलिस ने शराब माफियाओं के खिलाफ चलाया अभियान 

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

जीशान अली 


बुलंदशहर | अलीगढ़ में जहरीली शराब पीने से 50 लोगो की मौत के बाद पुलिस अलर्ट मोड़ पर है | पुलिस ने बुलंदशहर के कई हिस्सों में अभियान चलाकर अभियान चलाया है | इस अभियान में पुलिस के आलाधिकारी भी उतरे है | इसी क्रम में बुलंदशहर एसएसपी संतोष कुमार सिंह अचानक सिकंदराबाद पहुंचे और यहां आकर उनके द्वारा शराब की दुकानों में चेकिंग अभियान चलाया गया।इस दौरान एप के ज़रिए भी पुलिस द्वारा दुकानों में रखीं बोतलों के बार कोड की जांच की गई हालांकि पुलिस जांच में दुकानों पर रखी शराब सही पाई गई।
इसके अलावा एसएसपी द्वारा उन शराब तस्करों के ठिकानों पर भी रेड की गई जिन तस्करों को पुलिस पहले ही शराब तस्करी के आरोप में जेल भेज चुकी है।
गौरतलब है कि सिकंदराबाद के जीतगढ़ी गांव में भी बीती 8 जनवरी को ज़हरीली शराब से 6 लोगों की मौत हुई थी जिसके चलते भी एसएसपी द्वारा खुद सिकन्द्राबाद पहुंचकर आज शराब की दुकानों पर और तस्करों के ठिकानों पर पहुंचकर जांच की गई है।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment