
पंकज शर्मा
अलीगढ़। थाना पालीमुकीमपुर क्षेत्र के गांव दत्ता चोली खुर्द में सगाई के दौरान एक युवक द्वारा की गई हर्ष फायरिंग में एक युवक के गोली लग गई। जिससे सगाई समारोह में भगदड़ मच गई। घायल हुए युवक को परिजन आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां डॉक्टरों ने युवकों मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
गांव दत्ता चोली खुर्द निवासी राजेंद्र सिंह के बेटे बसंत कुमार की रविवार की रात सगाई समारोह का कार्यक्रम था। सगाई समारोह के दौरान गांव के ही एक युवक के द्वारा हर्ष फायरिंग कर दी गई। हर्ष फायरिंग के दौरान गोली नरेंद्र (36) पुत्र महीपाल सिंह के पेट में लग गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में युवक के परिजन उसे मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।



