
बरेली के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में एक परिवार के रिश्ते कुछ इस तरह बिगड़े की यह मामला पुलिस तक पहुंच गया | कुछ दिन पहले आकशवाणी में तैनात इंजीनियर मोहन सिंह नयाल ने अपने बेटे और बहू पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए एक मामला दर्ज कराया था | लेकिन पुलिस की कार्रवाही ना देख अब इंजीनियर ने एक वीडियो वायरल किया है | वायरल वीडियो में मोहन सिंह नयाल बताते है कि उनका बेटा बहू ने उनके मकान पर कब्जा कर लिया है | जिसके चलते बेघर हो गए है उन्हें इधर उधर रहकर परेशानी में अपना जीवन गुजारना पड़ रहा है | उनके बहू बेटे उनकी हत्या की साजिश भी रच रहे है | उनका बेटा बहू उनके पीछे अपना कुत्ता भी दौड़ा देते है | यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है |
मोहन सिंह नयाल के बहू बेटे पर है गंभीर आरोप
मोहन सिंह नयाल अपनी वायरल वीडियो में बताते है कि उनका बेटा और पुत्र बधु शादी के बाद उसे और उसकी पत्नी को परेशान करते है इतना ही नहीं बेटी दामाद को भी बहुत परेशान करते है | कभी उनका बेटा बहु गिराकर भी मारते है | कई बार उनकी पत्नी की हत्या का भी प्रयास कर चुके है | हाल में मारपीट और उत्पीड़न से परेशान होकर उनकी पत्नी की 30 अप्रैल को मौत हो गई | मोहन सिंह नयाल का यह भी आरोप है कि वह 30 मई को अपनी नौकरी पर गए थे | इसी दौरान उनका बेटा और बहु ताला तोड़कर घर में घुस आये और मकान पर कब्ज़ा कर लिया | उनका मकसद था जब वह घर वापस पहुंचेंगे तो उसकी हत्या कर देंगे |
पीड़ित पुलिस से कर चुका है मामले की शिकायत
इंजीनियर मोहन सिंह नयाल बताते है कि उन्होंने बहु बेटे के खिलाफ प्रेमनगर थाने में शिकायत की | उसके बाद पुलिस ने कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया | लेकिन अभी तक उनके बेटे और बहु की गिरफ्तारी नहीं हुई | उन्हें डर है कि उनका बेटा और बहु उनकी हत्या नहीं कर दे |
पीड़ित ने एसएसपी से आरोपियों पर की कार्रवाई मांग
इंजीनियर मोहन सिंह नयाल का कहना है कि वह अपना घर होने के वाबजूद रामपुर में भटक रहे है | उन्हें डर है कि बहु और बेटा खुद या किसी अन्य से उनकी हत्या नहीं करा दे | भविष्य में अगर कोई घटना उनके साथ या बेटी -दामाद के साथ होती है उसके लिए उनका बेटा और बहु जिम्मेदार होंगे | उनकी मांग है कि उनके बेटे और पुत्रबधु को तुरंत गिरफ्तार किया जाए |




