
दैनिक राशिफल,रविवार 08-अगस्त-सन2021 ईसवी
रविवार 08-अगस्त-सन2021 ईसवी. अमावस्या तिथि, कृष्ण पक्ष, श्रावण माह ,विक्रम संवत 2078, शालिवाहन शक: संवत1943,
पुष्य नक्षत्र सुबह 9:38 तत्पश्चात अश्लेषा नक्षत्र नक्षत्र, चंद्रमा कर्क राशि में.
मेष राशि- (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)- अधिकांश समय घरेलू कार्यों को करने में व्यतीत होगा, यश मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, पठन-पाठन में रुचि जागृत हो सकती है.
वृषभ राशि- (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)- परिश्रम की अधिकता रहेगी छोटे भाई बहनों का सहयोग मिलेगा समय सामान्य रहेगा. देवी जी की आराधना से तनाव कम होगा.
मिथुन राशि- (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह) – यदि प्राप्ति की दिशा में आप कोई प्रयास करते हैं तो आज सफलता मिल सकती है आपकी वाणी का प्रभाव दूसरे लोगों पर अच्छा पड़ेगा. कुटुंब खानदान का सहयोग मिलेगा.
कर्क राशि- ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)- बीते दिनों की तुलना में आज का दिन अच्छा रहेगा यदि आप लेखक हैं तो नवीन रचनाओं को रखने का आज माहौल मिलेगा. कोई काम ऐसा ना करें जिससे ब्लड प्रेशर बढ़े.
सिंह राशि- मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे- अर्थ की दृष्टि से आज का दिन बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता खर्च की अधिकता और धन की कमी दिखाई देगी. जमा पूंजी भी खर्च हो सकती है.
कन्या राशि-( टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)-लाभ की दिशा में किए जा रहे प्रयास सफल होंगे . बुद्धि धन कमाने में लगेगी. यदि जातक हरी सब्जी का काम करते हैं तब, व्यापार वृद्धि. लेखक और अकाउंट का कार्य करने वाले जातकों को नए अनुबंध मिल सकते हैं.
तुला राशि-(र, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)- यदि आप सरकारी सेवा में हैं तब ,अधिकारी वर्ग की अनुकूलता रहेगी. व्यापार वृद्धि पिता का सहयोग. भाग्य साथ देगा.
वृश्चिक राशि- (तो, न, नी, नु, ने, नो, य, यि, यु) – धर्म कर्म से लाभ रहेगा ,धर्म में रुचि जागृत होगी, पूर्व समय में किया गया पूजा पाठ दान पुण्य कर्म आज फलित हो सकते हैं.
धनु राशि- (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे )- समय बहुत अच्छा नहीं है ,यात्रा हो सकती है तनाव बना रहेगा. जीवनसाथी और व्यापार की ओर से मन अच्छा नहीं रहेगा.
मकर राशि- (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)- आज का दिन सामान्य शुभ रहेगा, स्वास्थ्य बहुत उत्तम नहीं रहेगा मांसपेशियों में दर्द बना रह सकता है. कोई धार्मिक यात्रा, कार्य आज आपसे हो सकता है.
कुंभ राशि- (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)- स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन बहुत अच्छा नहीं है, किसी मित्र /संतान के कारण मन परेशान हो सकता है. सर्दी मांसपेशियों के रोगों से बचें.
मीन राशि- (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, च )- शिक्षा और ज्ञान अर्जन के लिए भी समय ठीक है. मित्रों का सहयोग मिलेगा, अधिकांश समय संतान के हित चिंतन में गुजरेगा.
पंडित राकेश पांडेय
( ज्योतिषाचार्य फलित)
91+9837235505. हरि ॐ




