महानगर कॉलोनी के घर में घुसकर चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार ,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली | इज्जतनगर पुलिस ने महानगर कॉलोनी एम् चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया है | पुलिस के मुताबिक चोरी के आरोपियों को धौरेरा चौराहे से वाहन चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया है | पुलिस ने आरोपियों के पास से 30 सिक्के चांदी , 3 मेडल सहित 9070 रुपए बरामद किये है | पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने महानगर में बंद मकान के छत से घुसकर चोरी की घटना के साथ रिठौरा में भी चोरी करने की घटना को स्वीकारा है |
इज्जतनगर पुलिस ने प्रेस रिलीज करके मीडिया को बताया है कि पुलिस ने महानगर क्षेत्र में बंद पड़े घर में चोरी करने वाले आरोपी जसवंत उर्फ़ मुन्ना पुत्र सोहनलाल निवासी छोटी बिहार थाना इज्जतनगर म अर्जुन उर्फ गजनी पुत्र ख्याली राम निवासी छोटी बिहार थाना इज्जतनगर को गिरफ्तार किया है | आरोपियों के पास से पुलिस ने चोरी किये चांदी के 30 सिक्के , 3 मेडल , 9070 रूपए बरामद किये है | दोनों आरोपियों को कोर्ट के सामने पेश किया जा रहा है इसके बाद माननीय कोर्ट के अनुसार आरोपियों को जेल भेजा जायेगा |
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज