बरेली : मुलायम सिंह ने कोरोना वैक्सीन लगवाकर अखिलेश के भ्रम को किया दूर : मंत्री नंद गोपाल नंदी 

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

उत्तर प्रदेश सरकार में नागरिक उड्डयन एवं अल्पसंख्यक मंत्री नंद गोपाल नंदी पूर्व सीएम एवं सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर कोरोना वैक्सीन को लेकर बड़ा हमला बोला है | मंत्री नंद गोपाल नंदी ने कहा कि अखिलेश यादव पर थूक कर चाटने वाली कहाबत ठीक बैठती   है पहले उन्होंने वैक्सीन लगाने के लिए मना किया ,उसके बाद अपील की,  मैं बधाई देना चाहता हूं मुलायम सिंह यादव जी को जिन्होंने अपने बेटे द्वारा फैलाये भ्रम को न केवल दूर किया बल्कि एक सफल राजनेता होने का सबूत भी दिया , अखिलेश यादव जैसे  नेता सिर्फ ट्वीट करके या एकांत में सोशल मीडिया पर राजनीति करते हैं सड़कों पर नहीं उतरते हैं उनको जनता का दर्द नहीं पता नहीं पता होता । 

नंद गोपाल नंदी ने सूदखोरों के खिलाफ अभियान चलाने के दिए निर्देश 

मंत्री नंद गोपाल नंदी ने पड़ोसी जिले में सूदखोर से परेशान होकर चार लोगो के आत्महत्या पर चर्चा करते हुए कहा मैंने जिलाधिकारी और कप्तान को बुलाकर यह निर्देश दिया है कि जिस तरह से आप शराब एवं अन्य चीजों में अभियान चलाते हैं इसी तरह से सूदखोरी के खिलाफ भी अभियान चलना चाहिए । मैं अपने व्यापारी भाइयो को कहना चाहता हूँ कि ऐसा कोई कदम न उठाएं| 

बरेली : मुलायम सिंह ने कोरोना वैक्सीन लगवाकर अखिलेश के भ्रम को किया दूर : मंत्री नंद गोपाल नंदी 
इंडिगो की फ्लाइट मुंबई – बंगलुरु के लिए जल्द होगी शुरू 

 नागरिक उड्डयन मंत्री ने यह भी  बताया कि बरेली से जल्द ही इंडिगो की फ्लाइट मुंबई एवं बंगलुरु के लिए उड़ेगी | इंडिगो फ्लाइट के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र के लिए उन्होंने  और मुख्यमंत्री ने रक्षा मंत्री को पत्र लिखा है और जल्दी आप लोगों को खुशखबरी  मिलेगी|  मंत्री नंदी गोपाल नंदी ने भाजपा सरकारों की तारीफ करते हुए कहा कि प्रदेश में मोदी एवं योगी की कुशल सरकार है अप्रैल-मई में जिस तरह से हालात खराब थे ,  लग रहा था , क्या हो जाएगा उसको सरकार ने बड़ी दक्षता से एयरपोर्ट से ऑक्सीजन भिजवा कर ऑक्सीजन की रेल चलवा कर और जहां बीमार वहां उपचार अपनाकर आज कोरोना के प्रकोप को  काफी हद तक कम कर दिया है | प्रदेश में  कोरोना से सही होने का रिकवरी रेट 98% है |  आपको बता  दे कि  यूपी सरकार के मंत्री नंदी गोपाल नंदी बरेली और शाहजहांपुर में कोरोना के दौरान अपनो को खो चुके  परिजनों को सांत्वना देने के लिए पहुंचे थे , वह इसी क्रम में पूर्व वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल के घर भी गए | 

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज