बरेली : युवती ने वीडियो वायरल कर पति के लिए  मांगी सुरक्षा , पुलिस ने मामले पर लिया संज्ञान 

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली | प्रेमनगर थाना क्षेत्र में  एक युवती ने सोशल मीडिया पर  वीडियो वायरल करके अपने पति की सुरक्षा की गुहार लगाई है | युवती ने अपनी वायरल वीडियो में कहा है कि उसने अपनी मर्जी  से युवक से  शादी की है | उसके माता पिता शादी के खिलाफ है | वह उसे डरा धमका रहे है | वह हाईकोर्ट में भी जा चुकी है | वहां से भी उसे राहत मिली  है | हाईकोर्ट ने भी अपने आदेश में कहा है कि उसके माता पिता उसके वैवाहिक जीवन में हस्तक्षेप नहीं करे |  सोशल मीडिया पर युवती का वीडियो वायरल होते ही बरेली पुलिस ने संज्ञान लिया है | एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि प्रेमनगर थाना क्षेत्र में एक युवती ने वीडियो वायरल करके अपने पति और उसके परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है | युवती ने अपने वायरल वीडियो में अपने माता पिता से खतरा जताया है | पुलिस ने मामले पर संज्ञान लिया है | युवती के परिवार वालों से संपर्क किया जा रहा है | युवती को सुरक्षा प्रदान की जाएगी और कोई किसी तरह की हरकत करेगा उस पर कठोर कार्रवाई की जाएगी | 

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज