
पंकज गुप्ता , विशेष संवाददाता
उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के दातागंज कोतवाली क्षेत्र के परा मोहल्ले में उस समय एक बड़ा हादसा हो गया | जब एक एसयूवी कार के अंदर खेल रहे 3 बच्चे गाड़ी के ऑटो लॉक होने के चलते बंद हो गए | घटना में एक बच्चे की दम घुटने से मौत हो गई । जबकि 2 बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई । दोनों बच्चों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है ।जिनकी हालत अब स्थिर है ।बताया जाता है कि अलापुर थाना क्षेत्र के रहने वाले साजिद अपने बहनोई कैसर अली की बेटी की शादी में दातागंज कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला परा में आए हुए थे । सभी लोग शादी की खुशियों में मस्त थे । वही साजिद और उसके भाई राशिद के बच्चे कैसे ही एसयूवी गाड़ी की चाबी ले आए । चाबी लाने के बाद बच्चों ने गाना सुनने के लिए गाड़ी के अंदर बैठ गए । गाड़ी के अंदर बैठने के बाद कुछ ही समय बाद गाड़ी में लॉक लग गया । बच्चो के काफी प्रयास बाद जब लॉक नहीं खुला तो वो बेहोश होने लगे ।

बच्चों की गाड़ी के अंदर दम घुटने से साजिद के 3 साल के पुत्र साविद की मौत हो गई । वही उसके भाई राशिद की 5 साल की बेटी अलशिफा और 3 साल की बेटी मंतशा दम घुटने से गाड़ी के अंदर बेहोश हो गई । जब मेहमान शाम के समय घर जाने लगे । तब गाड़ी के अंदर बच्चों को गंभीर हालत में बेहोश देखा । जिसमें एक बच्चे की मौत हो चुकी थी साथ ही राशिद की दोनों बच्चियां गंभीर हालत में सांसे भर रही थी । दोनों बच्चियों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है । दोनों बच्चों की हालत अब स्थिर है ।




