प्रियंका,अखिलेश, जयंत लर्निंग ड्राइवर, इनकी सवारी खतरनाक: सुरेश खन्ना

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

  1. WhatsApp Video 2021-03-21 at 17.53.10

भीम मनोहर

बरेली। उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा है कि विपक्षी पार्टियों पर कहने के लिए कुछ नहीं बचा है हमने पिछले 4 साल में बेहतर कानून व्यवस्था दी है ।वही यूपी की पर कैपिटा आमदनी बढ़ी है । सरकार ने छात्र, किसान, मजदूर और महिलाओं सबके लिए कुछ ना कुछ अच्छा किया है । जबकि पिछली सरकारों में एक एक्सप्रेस वे का ढोल बजाया जाता था आज हम 5 -5 एक्सप्रेस वे दे रहे है । वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने प्रियंका गांधी ,अखिलेश यादव ,जयंत चौधरी को लर्निंग ड्राइवर बताया उन्होंने कहा कि
लर्निंग ड्राइवर गाड़ी को कभी पहाड़ पर चढ़ा देता है कभी गड्ढे में गिरा देता है इनकी गाड़ी में नहीं बैठना है । किसान आंदोलन पर वित्त मंत्री ने कहा कि हमने 2 करोड़ 40 लाख लोगों को किसान सम्मान निधि दी है जबकि धरने पर सिर्फ 200 लोग बैठे हैं । सुरेश खन्ना ने विपक्षी पार्टियों पर तंज कसते हुए यह भी वित्त कहा कि ना खंजर उठेगा न शमशीर इनसे ये बाजू मेरे आजमाए हुए हैं ।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज